नई दिल्ली। देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और कई राज्यों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। दक्षिण गुजरात में हालात सबसे अधिक गंभीर हैं, जहां भारी वर्षा के कारण कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

गुजरात के उमरगाम तालुका में पिछले 16 घंटों के दौरान रिकॉर्ड 43 इंच बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं, जबकि निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के 11 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
श्रीमंत बोले- 67 मेडल दिलाए, नौकरी नहीं मिली तो नीलाम करूंगा: एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर का दर्द; मां ने मंगलसूत्र गिरवी रखकर उठाया खेल का खर्च
श्रीमंत बोले- 67 मेडल दिलाए, नौकरी नहीं मिली तो नीलाम करूंगा: एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर का दर्द; मां ने मंगलसूत्र गिरवी रखकर उठाया खेल का खर्च
भोपाल। देश के लिए 67 मेडल जीत चुके एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर श्रीमंत आज अपनी उपलब्धियों के बावजूद नौकरी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उत्तर प्रदेश में पिछले 10 दिनों से जारी बारिश के कारण गंगा, यमुना समेत 10 प्रमुख नदियां खतरे के निशान के करीब या उससे ऊपर बह रही हैं। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 54 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

असम में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। राज्य में बाढ़ से 6.53 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं और कई क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

बिहार में भी मानसून का असर तेज है। पटना, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सारण, वैशाली और सिवान समेत 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, गुरुवार को औरंगाबाद और बक्सर जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
वाराणसी। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पिस्टल की जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजस्थान में भी मौसम विभाग ने बांसवाड़ा, डूंगरपुर सहित 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।