रायपुर

प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा अवसर आया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने सहायक शिक्षक (ई एवं टी संवर्ग) के कुल 2292 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGVYAPAM) के माध्यम से होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
बांगो के खुले गेट की ओर युवक ने लगाई छलांग, तेज बहाव में लापता; वीडियो आया सामने
बांगो के खुले गेट की ओर युवक ने लगाई छलांग, तेज बहाव में लापता; वीडियो आया सामने
कोरबा। छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, जबकि सरगुजा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 21 अगस्त शाम 5 बजे तक मंडल की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में त्रुटि होने पर 22 से 24 अगस्त तक संशोधन का अवसर मिलेगा।

भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के लिए प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

भर्ती में ई संवर्ग के 795 और टी संवर्ग के 1497 पद शामिल हैं। ई संवर्ग के सर्वाधिक पद बलौदाबाजार, दुर्ग और बिलासपुर, जबकि टी संवर्ग में बस्तर, जशपुर और बीजापुर सहित आदिवासी क्षेत्रों में अधिक रिक्तियां हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
श्रीमंत बोले- 67 मेडल दिलाए, नौकरी नहीं मिली तो नीलाम करूंगा: एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर का दर्द; मां ने मंगलसूत्र गिरवी रखकर उठाया खेल का खर्च
श्रीमंत बोले- 67 मेडल दिलाए, नौकरी नहीं मिली तो नीलाम करूंगा: एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर का दर्द; मां ने मंगलसूत्र गिरवी रखकर उठाया खेल का खर्च
भोपाल। देश के लिए 67 मेडल जीत चुके एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर श्रीमंत आज अपनी उपलब्धियों के बावजूद नौकरी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परीक्षा परिणाम के आधार पर तैयार चयन सूची 6 माह तक तथा प्रतीक्षा सूची 9 माह तक वैध रहेगी। चयनित अभ्यर्थियों की परिवीक्षा अवधि 3 वर्ष होगी। शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को परीक्षा में शामिल होने पर परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह भर्ती प्रक्रिया राज्य में रिक्त शिक्षकों के पदों को भरने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में शिक्षक और व्याख्याता सहित अन्य पदों पर भी भर्ती की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
वाराणसी। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पिस्टल की जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.