बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित गणेश चौक के पास एक व्यवसायी के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने फिल्मी अंदाज में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर के पीछे लगा विंडो एसी हटाकर भीतर घुसे और अलमारी खोलकर उसमें रखी करीब 2.35 लाख रुपए नकद, 15 से 20 तोला सोने के आभूषण तथा कीमती रत्न लेकर फरार हो गए। घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब रात में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने एसी अपनी जगह से हटाया हुआ देखा और तत्काल मकान मालिक को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार नेहरू नगर गणेश चौक निवासी व्यवसायी रजनीश सेठ 18 जुलाई को परिवार सहित ऋषिकेश घूमने गए थे। घर की सुरक्षा के लिए रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक सुरक्षा गार्ड तैनात किया गया था। 23 जुलाई की रात गार्ड ने घर के पीछे लगे विंडो एसी को उखड़ा हुआ देखा। इसके बाद उसने तत्काल मकान मालिक को फोन किया। सूचना मिलने पर उनके पुत्र और एक परिचित मौके पर पहुंचे तो घर के भीतर चोरी की वारदात सामने आई।

ये खबर भी पढ़ें…
यूसीसी लागू करने की दिशा में छत्तीसगढ़ आगे, विधानसभा में जल्द पेश होगा बिल
यूसीसी लागू करने की दिशा में छत्तीसगढ़ आगे, विधानसभा में जल्द पेश होगा बिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रारंभिक जांच में पता चला कि चोर एसी निकालकर घर में दाखिल हुए और चाबी की मदद से अलमारी खोलकर नकदी, सोने के आभूषण और कीमती रत्न लेकर फरार हो गए। पुलिस का मानना है कि चोरी की योजना पहले से बनाई गई थी और आरोपियों ने वारदात से पहले मकान की रेकी भी की थी।

वीडियो कॉल पर बताया चोरी गया सामान

मकान मालिक के शहर से बाहर होने के कारण पुलिस ने उनसे वीडियो कॉल के जरिए घर की स्थिति दिखाई। उन्होंने बताया कि अलमारी में लगभग 1.85 लाख से 2.35 लाख रुपए नकद, 15 से 20 तोला सोने के जेवर और कुछ कीमती स्टोन (रत्न) रखे थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि परिवार के लौटने के बाद ही चोरी गए सामान का वास्तविक और विस्तृत आकलन हो सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
MIC बैठक में गरमाया माहौल: नाले के अधूरे काम पर भड़के सदस्य, इंजीनियरों को कहा ‘मक्कार’, कमिश्नर ने जताई कड़ी आपत्ति
MIC बैठक में गरमाया माहौल: नाले के अधूरे काम पर भड़के सदस्य, इंजीनियरों को कहा ‘मक्कार’, कमिश्नर ने जताई कड़ी आपत्ति
बिलासपुर। नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (MIC) की बैठक उस समय गर्मा गई, जब सदस्य बंधु मौर्य ने निगम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से फिंगरप्रिंट सहित अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ नकबजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार यह शहर में हाल के समय की बड़ी चोरी की घटनाओं में से एक मानी जा रही है।

संभावना जताई जा रही है कि पहले की गई थी रेकी

ये खबर भी पढ़ें…
ED की बड़ी कार्रवाई: CGPSC भर्ती घोटाले में पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग एंगल की जांच तेज
ED की बड़ी कार्रवाई: CGPSC भर्ती घोटाले में पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग एंगल की जांच तेज
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री के साथ जांच ने नया मोड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वारदात के तरीके को देखते हुए पुलिस को संदेह है कि बदमाशों ने पहले घर और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी। परिवार के शहर से बाहर जाने और मकान के सूना होने की जानकारी मिलने के बाद ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।