बिलासपुर। पश्चिम रेलवे में भारी बारिश और अधोसंरचना विकास कार्यों के चलते रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षित रेल संचालन को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जुड़ी कुछ ट्रेनों को निरस्त करने और कुछ के परिचालन में आंशिक बदलाव करने का निर्णय लिया है।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम रेलवे के घोलवड़ और उमरगाम रोड स्टेशनों के बीच स्थित रेल पुल संख्या-203 पर जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। इसके चलते एहतियात के तौर पर ट्रेन संख्या 22909 वलसाड–पुरी एक्सप्रेस, जो 23 जुलाई को वलसाड से रवाना होने वाली थी, उसे प्रारंभिक स्टेशन से पूरी तरह निरस्त कर दिया गया है। वहीं ट्रेन संख्या 22910 पुरी–वलसाड एक्सप्रेस, जो 26 जुलाई 2026 को पुरी से रवाना होगी, वह भी अपने प्रारंभिक स्टेशन से पूर्णतः रद्द रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी नई गति
सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी नई गति
रायपुर, 17 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल में अलियावाडा–हापा–जामनगर रेलखंड पर लाइन दोहरीकरण का कार्य जारी है। इस कार्य के लिए विभिन्न दिनों में ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण ट्रेन संख्या 22940 बिलासपुर–ओखा एक्सप्रेस के संचालन में भी बदलाव किया गया है।

रेलवे के अनुसार, 27 जुलाई और 3 अगस्त को बिलासपुर से रवाना होने वाली यह ट्रेन राजकोट स्टेशन तक ही संचालित होगी। इसके बाद राजकोट और ओखा के बीच का सफर आंशिक रूप से रद्द रहेगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन 139 या NTES के माध्यम से अवश्य जांच लेने की अपील की है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

ये खबर भी पढ़ें…
स्वदेशी फैशन शो में आत्मसमर्पित महिलाओं की स्वैच्छिक भागीदारी, बढ़ा आत्मविश्वास
स्वदेशी फैशन शो में आत्मसमर्पित महिलाओं की स्वैच्छिक भागीदारी, बढ़ा आत्मविश्वास
रायपुर, 17 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में हाथकरघा और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित स्वदेशी फैशन शो में समाज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.