फरसगांव, 30 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव तहसील कार्यालय में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया और पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
जानकारी के अनुसार, फरसगांव तहसील के ग्राम पाटला निवासी बिसुलाल नेताम ने ACB से शिकायत की थी कि नामांतरण प्रकरण में उसके पिता और बुआ का नाम दर्ज कराने के बदले तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी 70 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले का सत्यापन किया और ट्रैप की योजना बनाई।

जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता पहले ही आरोपी को दो किश्तों में 15 हजार और 20 हजार रुपये, कुल 35 हजार रुपये दे चुका था। शुक्रवार को जब आरोपी तीसरी किश्त के रूप में 10 हजार रुपये ले रहा था, तभी पहले से घात लगाए ACB की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
श्रीमंत बोले- 67 मेडल दिलाए, नौकरी नहीं मिली तो नीलाम करूंगा: एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर का दर्द; मां ने मंगलसूत्र गिरवी रखकर उठाया खेल का खर्च
श्रीमंत बोले- 67 मेडल दिलाए, नौकरी नहीं मिली तो नीलाम करूंगा: एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर का दर्द; मां ने मंगलसूत्र गिरवी रखकर उठाया खेल का खर्च
भोपाल। देश के लिए 67 मेडल जीत चुके एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर श्रीमंत आज अपनी उपलब्धियों के बावजूद नौकरी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई के दौरान ACB ने रिश्वत की राशि जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। मौके पर आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ACB के डीएसपी चंद्रशेखर ध्रुव ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप की कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी मुकेश रंगारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विशेष न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
वाराणसी। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पिस्टल की जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.