नई दिल्ली। देशभर में मानसून का कहर लगातार जारी है। हिमाचल प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कहीं लैंडस्लाइड ने लोगों की जान ले ली तो कहीं बाढ़ ने शहरों और गांवों को पानी में डुबो दिया।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में शुक्रवार को उदयपुर-किलाड़ सड़क पर कडू नाला के पास अचानक हुए भीषण लैंडस्लाइड की चपेट में एक टाटा सूमो टैक्सी आ गई। वाहन में सवार 15 लोगों में से 13 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचकर अभियान में जुट गए।

ये खबर भी पढ़ें…
द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी
द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी
रायपुर, 24 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ ने ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के विस्तार को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, गुजरात में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। वलसाड के उमरगाम तालुका में महज 16 घंटे में 43 इंच बारिश दर्ज की गई, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया और सामान्य जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया।

नवसारी में बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया। वहीं अहमदाबाद और सूरत के कई इलाकों में जलभराव से यातायात प्रभावित हुआ। वाव-थराद क्षेत्र के बाजार भी पानी में डूब गए, जिससे व्यापारिक गतिविधियां ठप हो गईं।

उधर, उत्तर प्रदेश में पिछले 10 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा, यमुना समेत 10 नदियां उफान पर हैं। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सीतापुर में सड़कों पर पानी भरने से ग्रामीणों का संपर्क टूट गया है और लोग नाव के सहारे आवागमन करने को मजबूर हैं। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
320.15 हेक्टेयर में फैला नंदनवन जंगल सफारी बना प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों का पसंदीदा केंद्र
320.15 हेक्टेयर में फैला नंदनवन जंगल सफारी बना प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों का पसंदीदा केंद्र
नंदनवन जंगल सफारी नवाँ रायपुर में पर्यटकों के लिए कई प्रकार की रोमांचक सफारी राइड्स उपलब्ध हैं, जिनमें शाकाहारी सफारी,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.