नई दिल्ली।

पेपर लीक मामले को लेकर जारी आंदोलन के बीच शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे केंद्र सरकार और CJP के प्रतिनिधियों के बीच कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, नई दिल्ली में दूसरे दौर की अहम वार्ता होगी। दोनों पक्षों के बीच 20 जुलाई को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर पहली बैठक हुई थी, लेकिन वह किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
मेंटेनेंस के नाम पर फिर थमी उड़ान, बिलासपुर एयरपोर्ट की व्यवस्था पर सवाल
मेंटेनेंस के नाम पर फिर थमी उड़ान, बिलासपुर एयरपोर्ट की व्यवस्था पर सवाल
बिलासपुर। बिलासा देवी केवट हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ गई है। एलाइंस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहली बैठक के बाद सरकार ने दावा किया था कि उसने चार बार CJP को बातचीत के लिए आमंत्रित किया, लेकिन संगठन के प्रतिनिधि नहीं पहुंचे। वहीं, CJP का कहना था कि वह किसी मंत्री के आवास पर बातचीत नहीं करेगा और वार्ता किसी न्यूट्रल वेन्यू पर ही होनी चाहिए। इसी के बाद कॉन्स्टिट्यूशन क्लब को बैठक के लिए चुना गया।

इस बीच आंदोलन से जुड़ी एक बड़ी घटना में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना 26 दिन का अनशन समाप्त कर दिया। गुरुवार देर रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने वांगचुक को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया।

हालांकि CJP ने स्पष्ट किया है कि उसका आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है। संगठन के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि सरकार आंदोलन के दबाव में है, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देर रात वीडियो संदेश जारी करना पड़ा। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
निजी स्कूलों के शिक्षकों पर नई शर्त, 12वीं-पीजी अंग्रेजी माध्यम से होना जरूरी
निजी स्कूलों के शिक्षकों पर नई शर्त, 12वीं-पीजी अंग्रेजी माध्यम से होना जरूरी
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) के नए मान्यता एवं संबद्धता नियमों को लेकर निजी स्कूल संचालकों में असंतोष बढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात जारी वीडियो संदेश में कहा था कि पेपर लीक पर सख्त कानून लाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उधर, प्रदर्शन के मद्देनजर सेंट्रल दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कई इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और यातायात पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। सरकार और CJP के बीच होने वाली इस बैठक पर सभी की निगाहें टिकी हैं कि क्या इससे आंदोलन का कोई ठोस समाधान निकल पाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को अवमानना नोटिस
हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को अवमानना नोटिस
बिलासपुर। हाईकोर्ट के आदेश का तय समय-सीमा में पालन नहीं करने के मामले में आबकारी विभाग के कमिश्नर पीएस एल्मा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.