बिलासपुर। NEET एवं CBSE परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और छात्रों पर राज्य मशीनरी द्वारा किए गए कथित दमनात्मक अत्याचारों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शुक्रवार, 25 जुलाई को विशाल कैंडल मार्च और सत्याग्रह आयोजित करेगी। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे तिलक नगर स्थित कांग्रेस भवन से शुरू होगा।

जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री और जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धांशू मिश्रा के नेतृत्व में कैंडल मार्च कांग्रेस भवन से निकलकर नेहरू चौक, राजेंद्र नगर चौक होते हुए अंबेडकर चौक तक जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
समाधान योजना का विस्तार: 8.61 लाख उपभोक्ताओं को राहत, अब कोर्ट केस वाले भी उठा सकेंगे फायदा
समाधान योजना का विस्तार: 8.61 लाख उपभोक्ताओं को राहत, अब कोर्ट केस वाले भी उठा सकेंगे फायदा
रायपुर। मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के तहत अब बिजली बिल से जुड़े न्यायालयों में लंबित मामलों का भी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों से जुड़े मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा अनियमितताओं और छात्रों के साथ हुए कथित अन्याय के खिलाफ यह आंदोलन जनभावनाओं का प्रतीक है।

जिला कांग्रेस कमेटी ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, छात्र-युवा संगठनों और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में कैंडल मार्च और सत्याग्रह में शामिल होकर छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद करने तथा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें…
नैतिक मूल्यों और जवाबदेही का उदाहरण बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: विष्णुदेव साय
नैतिक मूल्यों और जवाबदेही का उदाहरण बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: विष्णुदेव साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों, मर्यादा और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.