बिलासपुर। नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (MIC) की बैठक उस समय गर्मा गई, जब सदस्य बंधु मौर्य ने निगम के इंजीनियरों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए उन्हें ‘मक्कार’ कह दिया। उनके इस बयान पर बैठक में तीखी बहस छिड़ गई।

विवाद की शुरुआत शनिचरी मंडी से साइंस कॉलेज रोड तक निर्माणाधीन नाले के अधूरे काम को लेकर हुई। बंधु मौर्य ने कहा कि बारिश के दौरान नाले का निर्माण अधूरा होने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इंजीनियरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की।

ये खबर भी पढ़ें…
बालोद में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई बाइक, पिता-पुत्र की मौत, 8 साल का बच्चा गंभीर
बालोद में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई बाइक, पिता-पुत्र की मौत, 8 साल का बच्चा गंभीर
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और उनके 12 वर्षीय बेटे की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौर्य की टिप्पणी पर नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने तत्काल आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग उचित नहीं है। यदि किसी जनप्रतिनिधि को किसी अधिकारी या कर्मचारी के कामकाज को लेकर शिकायत है, तो वह सीधे आयुक्त से चर्चा कर सकता है।

आयुक्त ने यह भी कहा कि किसी एक अधिकारी या कर्मचारी की गलती के आधार पर पूरे इंजीनियरिंग विभाग को कटघरे में खड़ा करना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से बैठक की गरिमा बनाए रखने और तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखने की अपील की।

इस घटनाक्रम के चलते कुछ देर तक बैठक का माहौल तनावपूर्ण रहा, हालांकि बाद में अन्य एजेंडों पर चर्चा आगे बढ़ाई गई।

ये खबर भी पढ़ें…
15 दिन में दूसरी बार छत्तीसगढ़ आएंगे कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, 4 दिन का रहेगा बस्तर दौरा
15 दिन में दूसरी बार छत्तीसगढ़ आएंगे कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, 4 दिन का रहेगा बस्तर दौरा
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत 6 अक्टूबर की रात रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे 7 से 9...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.