नई दिल्ली। NEET पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। न्यूज एजेंसी ANI के सूत्रों के मुताबिक, इन अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले भी दर्ज किए जाएंगे। सरकार का कहना है कि NTA में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए यह कार्रवाई व्यापक सुधार प्रक्रिया का हिस्सा है।

सूत्रों के अनुसार, एजेंसी में लंबे समय से प्रस्तावित सुधारों को अब तेजी से लागू किया जाएगा। इसके तहत परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए कई अन्य बड़े फैसले भी जल्द लिए जा सकते हैं। इससे एक दिन पहले केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय के दो सचिवों का भी तबादला किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
SIR के विरोध में मुंबई में गरजे उद्धव-राज, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
SIR के विरोध में मुंबई में गरजे उद्धव-राज, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
मुंबई। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाराष्ट्र की सियासत में विरोध तेज हो गया है। रविवार को शिवसेना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

PM मोदी ने आधी रात जारी किया था वीडियो संदेश

24 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधी रात करीब ढाई मिनट का वीडियो संदेश जारी कर पेपर लीक मामलों पर सख्त रुख अपनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कड़े दंड का प्रावधान करने वाला विधेयक संसद में लाया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

‘पेपर लीक घोर पाप है’

ये खबर भी पढ़ें…
सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गार्डन्स बाय द बे के साथ महत्वपूर्ण चर्चा, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल
सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गार्डन्स बाय द बे के साथ महत्वपूर्ण चर्चा, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल
रायपुर, 4 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

21 जुलाई को NDA संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि पेपर लीक “घोर पाप” है। उन्होंने कहा कि सरकार को जैसे ही मामले की जानकारी मिली, तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई। अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और सभी दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने राज्यों से भी इस तरह की घटनाओं को रोकने में सहयोग की अपील की।

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान

23 जुलाई को प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा था कि देश के युवाओं का भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने घोषणा की कि पेपर लीक से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे। संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्यसभा चुनाव के लिए BJP की पहली सूची जारी, दिनेश आर्य और रुक्मिणी मल्लिक को टिकट
राज्यसभा चुनाव के लिए BJP की पहली सूची जारी, दिनेश आर्य और रुक्मिणी मल्लिक को टिकट
नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के लिए अपने उम्मीदवारों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.