रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली और उफनती नदियों के कारण कई दर्दनाक हादसे सामने आए हैं। कोरबा जिले में शनिवार को खेत में धान की रोपाई कर रहे तीन किसानों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई, जबकि दुर्ग जिले में तेज बहाव वाली शिवनाथ नदी में नहाने गए दो बच्चे बह गए। इनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुर्री बकरा बाजार सब-स्टेशन के पीछे स्थित खेत में करीब 25 से 30 किसान धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और आकाशीय बिजली गिरने से तीन किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

ये खबर भी पढ़ें…
MIC बैठक में गरमाया माहौल: नाले के अधूरे काम पर भड़के सदस्य, इंजीनियरों को कहा ‘मक्कार’, कमिश्नर ने जताई कड़ी आपत्ति
MIC बैठक में गरमाया माहौल: नाले के अधूरे काम पर भड़के सदस्य, इंजीनियरों को कहा ‘मक्कार’, कमिश्नर ने जताई कड़ी आपत्ति
बिलासपुर। नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (MIC) की बैठक उस समय गर्मा गई, जब सदस्य बंधु मौर्य ने निगम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र के गनियारी गांव में शुक्रवार शाम शिवनाथ नदी के तेज बहाव में दो बच्चे बह गए। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने एक बच्चे का शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे बच्चे की तलाश लगातार जारी है।

जानकारी के अनुसार, उरला क्षेत्र के आठ दोस्त नदी किनारे जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान नहाते समय हादसा हो गया। मृतक की पहचान रेहान खान (14) के रूप में हुई है, जबकि आर्य (12) अब भी लापता है। इससे पहले गुरुवार को बिलासपुर में भी शिवनाथ नदी में बहे एक मछुआरे का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और खुले खेतों में जाने से बचने तथा मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें…
ED की बड़ी कार्रवाई: CGPSC भर्ती घोटाले में पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग एंगल की जांच तेज
ED की बड़ी कार्रवाई: CGPSC भर्ती घोटाले में पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग एंगल की जांच तेज
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री के साथ जांच ने नया मोड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.