रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री के साथ जांच ने नया मोड़ ले लिया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की जांच के बाद अब ED ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। इसी कार्रवाई के तहत ED ने जेल में बंद CGPSC के पूर्व चेयरमैन एवं सेवानिवृत्त IAS अधिकारी टामन सिंह सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तारी से पहले ED ने रायपुर की विशेष अदालत से अनुमति प्राप्त की थी। अब एजेंसी सोनवानी को कस्टोडियल रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान भर्ती प्रक्रिया में हुए कथित पैसों के लेन-देन, अवैध कमाई और उससे जुड़े वित्तीय नेटवर्क से जुड़े अहम खुलासे हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
यूसीसी लागू करने की दिशा में छत्तीसगढ़ आगे, विधानसभा में जल्द पेश होगा बिल
यूसीसी लागू करने की दिशा में छत्तीसगढ़ आगे, विधानसभा में जल्द पेश होगा बिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के मुताबिक, ED यह पता लगाने में जुटी है कि भर्ती घोटाले से अर्जित कथित अवैध धन को किस तरह खपाया गया, किन-किन लोगों तक रकम पहुंची और क्या इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का संगठित नेटवर्क सक्रिय था। एजेंसी वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों और बैंक खातों की भी गहन जांच कर रही है।

CGPSC भर्ती घोटाले की जांच पहले से CBI कर रही है। अब ED की कार्रवाई से यह संकेत मिल रहे हैं कि जांच का दायरा और बढ़ सकता है तथा आने वाले दिनों में इस मामले में अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
MIC बैठक में गरमाया माहौल: नाले के अधूरे काम पर भड़के सदस्य, इंजीनियरों को कहा ‘मक्कार’, कमिश्नर ने जताई कड़ी आपत्ति
MIC बैठक में गरमाया माहौल: नाले के अधूरे काम पर भड़के सदस्य, इंजीनियरों को कहा ‘मक्कार’, कमिश्नर ने जताई कड़ी आपत्ति
बिलासपुर। नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (MIC) की बैठक उस समय गर्मा गई, जब सदस्य बंधु मौर्य ने निगम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.