रायपुर

प्रदेश के सरकारी और निजी कॉलेजों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की करीब 70 प्रतिशत सीटें खाली रहने के बाद पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। विश्वविद्यालय ने प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अगस्त तक बढ़ा दी है। साथ ही अब तक तीन चरणों में होने वाली प्रवेश प्रक्रिया को बढ़ाकर छह चरणों में किया गया है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें…
यूसीसी लागू करने की दिशा में छत्तीसगढ़ आगे, विधानसभा में जल्द पेश होगा बिल
यूसीसी लागू करने की दिशा में छत्तीसगढ़ आगे, विधानसभा में जल्द पेश होगा बिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कॉलेजों में बड़ी संख्या में सीटें रिक्त रहने की स्थिति को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद विश्वविद्यालय ने संशोधित अधिसूचना जारी की है। इसके तहत विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी शासकीय और अशासकीय कॉलेजों का ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल अब 14 अगस्त तक खुला रहेगा।

26 जुलाई को जारी होगी चौथी मेरिट सूची

नई समय-सारिणी के अनुसार 25 जुलाई तक कॉलेजों की सूची विश्वविद्यालय को भेजी जाएगी। इसके बाद 26 जुलाई को चौथी मेरिट सूची जारी होगी और 26 से 31 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। नए आवेदनों के आधार पर 1 अगस्त को पांचवें चरण की सूची जारी की जाएगी, जबकि 2 से 6 अगस्त तक प्रवेश होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
MIC बैठक में गरमाया माहौल: नाले के अधूरे काम पर भड़के सदस्य, इंजीनियरों को कहा ‘मक्कार’, कमिश्नर ने जताई कड़ी आपत्ति
MIC बैठक में गरमाया माहौल: नाले के अधूरे काम पर भड़के सदस्य, इंजीनियरों को कहा ‘मक्कार’, कमिश्नर ने जताई कड़ी आपत्ति
बिलासपुर। नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (MIC) की बैठक उस समय गर्मा गई, जब सदस्य बंधु मौर्य ने निगम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

7 से 14 अगस्त तक ओपन एडमिशन

छठे और अंतिम चरण में 7 से 14 अगस्त तक रिक्त सीटों पर ओपन एडमिशन दिया जाएगा। इस दौरान मेरिट सूची की अनिवार्यता नहीं होगी और कॉलेज निर्धारित नियमों के अनुसार उपलब्ध सीटों पर सीधे प्रवेश दे सकेंगे।

दो नए सरकारी कॉलेजों में भी शुरू हुआ प्रवेश

ये खबर भी पढ़ें…
ED की बड़ी कार्रवाई: CGPSC भर्ती घोटाले में पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग एंगल की जांच तेज
ED की बड़ी कार्रवाई: CGPSC भर्ती घोटाले में पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग एंगल की जांच तेज
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री के साथ जांच ने नया मोड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस शैक्षणिक सत्र से दो नए शासकीय महाविद्यालयों में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनमें बेंद्री (अभनपुर) स्थित नवीन शासकीय महाविद्यालय तथा रायपुर स्थित नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय शामिल हैं। संगीत महाविद्यालय में हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन, कथक नृत्य, लोक संगीत, हिंदी और अंग्रेजी विषयों में प्रवेश की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।