रायपुर। महादेव ऑनलाइन बुक और स्काई एक्सचेंज से जुड़े कथित हजारों करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच लगातार नए खुलासे कर रही है। ईबीएक्स के मालिक और दिल्ली भाजपा से जुड़े कारोबारी विकास गर्ग को 10 दिनों की पूछताछ के बाद रायपुर की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।

सूत्रों के अनुसार, ईडी की पूछताछ में महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के जरिए अर्जित कथित अपराध की आय को ठिकाने लगाने से जुड़े कई नए सुराग हाथ लगे हैं। जांच एजेंसी को विकास गर्ग और महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर तथा रवि उप्पल के बीच कथित वित्तीय संबंधों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और लेन-देन की जानकारी मिली है।

ये खबर भी पढ़ें…
मेंटेनेंस के नाम पर फिर थमी उड़ान, बिलासपुर एयरपोर्ट की व्यवस्था पर सवाल
मेंटेनेंस के नाम पर फिर थमी उड़ान, बिलासपुर एयरपोर्ट की व्यवस्था पर सवाल
बिलासपुर। बिलासा देवी केवट हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ गई है। एलाइंस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

15 जुलाई को समाप्त हुई ईडी रिमांड के बाद गर्ग को विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत परिसर में उस समय हलचल मच गई, जब उनके साथ आए लोगों ने कथित तौर पर तौलियों की आड़ लेकर उन्हें मीडिया कैमरों से बचाने का प्रयास किया।

4 हजार करोड़ रुपये की संपत्तियां जांच के दायरे में

ईडी के मुताबिक, जांच में ऐसे बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन की पड़ताल की जा रही है, जिनका संबंध सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल और उनके सहयोगियों से बताया जा रहा है। एजेंसी इस बात की भी जांच कर रही है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी से अर्जित धन को बहुस्तरीय वित्तीय संरचनाओं, कंपनियों और देश-विदेश की संस्थाओं के जरिए कथित तौर पर वैध निवेश का रूप कैसे दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
निजी स्कूलों के शिक्षकों पर नई शर्त, 12वीं-पीजी अंग्रेजी माध्यम से होना जरूरी
निजी स्कूलों के शिक्षकों पर नई शर्त, 12वीं-पीजी अंग्रेजी माध्यम से होना जरूरी
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) के नए मान्यता एवं संबद्धता नियमों को लेकर निजी स्कूल संचालकों में असंतोष बढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा-50 के तहत कई लोगों को बयान दर्ज कराने के लिए समन भी जारी किए हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में और कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।

940 करोड़ से अधिक की संपत्ति पहले ही जब्त

विकास गर्ग को 14 जुलाई को नई दिल्ली से पीएमएलए की धारा-19 के तहत गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाया गया था। जांच के दौरान ईडी ने गर्ग, उनके परिवार और उनसे जुड़ी संस्थाओं की 940.77 करोड़ रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्तियां जब्त या कुर्क की हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को अवमानना नोटिस
हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को अवमानना नोटिस
बिलासपुर। हाईकोर्ट के आदेश का तय समय-सीमा में पालन नहीं करने के मामले में आबकारी विभाग के कमिश्नर पीएस एल्मा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महादेव ऑनलाइन बुक मामले में अब तक करीब 4,000 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां जब्त, अटैच या फ्रीज की जा चुकी हैं, जिनमें विदेशों में स्थित संपत्तियां भी शामिल हैं। ईडी का मानना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।