रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिंदी प्रश्नपत्र लीक होने के मामले ने अब राजनीतिक और छात्र संगठनों के बीच बड़ा मुद्दा बना लिया है। रविवार को रायपुर में बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन कर राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग की। छात्रों का आरोप है कि पेपर लीक जैसी गंभीर घटना ने परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं और लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि सरकार को केवल जांच के भरोसे नहीं रहना चाहिए, बल्कि इस पूरे मामले की नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उनका कहना था कि जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, तब तक ऐसी घटनाएं दोहराई जाती रहेंगी। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
वाराणसी। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पिस्टल की जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छात्रों ने निष्पक्ष जांच, दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और भविष्य में पेपर लीक रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की मांग की। इस घटनाक्रम ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है, वहीं सरकार पर छात्रों का भरोसा बहाल करने की चुनौती भी खड़ी हो गई है।