बिलासपुर। बिलासपुर की एंजेल चौकसे ने 42 वर्ष की उम्र में अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और अटूट लगन के दम पर ‘मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन एल्योरिंग-2026’ का प्रतिष्ठित खिताब जीतकर न केवल शहर, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है।

नई दिल्ली के होटल लीला इंटरनेशनल में आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता में भारत सहित सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, दुबई, कतर, अमेरिका और लंदन से आई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बीच एंजेल चौकसे ने अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को पीछे छोड़ते हुए यह सम्मान अपने नाम किया।

ये खबर भी पढ़ें…
निजी स्कूलों के शिक्षकों पर नई शर्त, 12वीं-पीजी अंग्रेजी माध्यम से होना जरूरी
निजी स्कूलों के शिक्षकों पर नई शर्त, 12वीं-पीजी अंग्रेजी माध्यम से होना जरूरी
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) के नए मान्यता एवं संबद्धता नियमों को लेकर निजी स्कूल संचालकों में असंतोष बढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एंजेल ने बताया कि फैशन और व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में उनकी रुचि कॉलेज के दिनों से ही रही है। होम साइंस की छात्रा रहते हुए उन्होंने ‘मिस होम साइंस’ का खिताब भी जीता था। विवाह और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण उनका सपना कुछ समय के लिए पीछे छूट गया, लेकिन पति रितेश चौकसे और परिवार के निरंतर सहयोग ने उन्हें फिर से अपने सपनों को साकार करने का हौसला दिया।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता की तैयारी के लिए उन्होंने लगभग एक वर्ष तक नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, कैटवॉक, ग्रूमिंग, पब्लिक स्पीकिंग और व्यक्तित्व विकास पर लगातार मेहनत की। पांच दिनों तक चली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक कैटवॉक, टैलेंट राउंड, परिचय, प्रश्नोत्तर, ग्रूमिंग और पर्सनैलिटी असेसमेंट जैसे कई कठिन चरणों से गुजरना पड़ा।

एंजेल ने अपनी सफलता का श्रेय पति रितेश चौकसे, बेटी विनस चौकसे, माता-पिता, सास-ससुर, पूरे परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों और अपने प्रशिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि यह ताज केवल एक प्रतियोगिता जीतने का प्रतीक नहीं, बल्कि वर्षों से संजोए गए सपने के साकार होने का प्रतीक है।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को अवमानना नोटिस
हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को अवमानना नोटिस
बिलासपुर। हाईकोर्ट के आदेश का तय समय-सीमा में पालन नहीं करने के मामले में आबकारी विभाग के कमिश्नर पीएस एल्मा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणादायी संदेश देते हुए एंजेल चौकसे ने कहा, “सपनों की कोई उम्र नहीं होती। यदि आपके भीतर जुनून, मेहनत और आत्मविश्वास है, तो जीवन के किसी भी पड़ाव पर अपने सपनों को साकार किया जा सकता है।