रायपुर। सोशल मीडिया पर महिलाओं के सम्मान के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी, फोटो और वीडियो पोस्ट किए जाने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को तत्काल एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, संजय बघेल, जो भाटापारा शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री और पूर्व पार्षद हैं, तथा सुरेन्द्र वर्मा, जो बिलासपुर के कांग्रेस पदाधिकारी हैं, पर फेसबुक के माध्यम से महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध कथित रूप से अमर्यादित और आपत्तिजनक सामग्री साझा करने का आरोप है।

ये खबर भी पढ़ें…
निजी स्कूलों के शिक्षकों पर नई शर्त, 12वीं-पीजी अंग्रेजी माध्यम से होना जरूरी
निजी स्कूलों के शिक्षकों पर नई शर्त, 12वीं-पीजी अंग्रेजी माध्यम से होना जरूरी
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) के नए मान्यता एवं संबद्धता नियमों को लेकर निजी स्कूल संचालकों में असंतोष बढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले को गंभीर मानते हुए महिला आयोग अध्यक्ष ने बलौदाबाजार और बिलासपुर के पुलिस अधीक्षकों से चर्चा कर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

आयोग ने विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किए गए कथित आपत्तिजनक फोटो और वीडियो की भी जांच कराने को कहा है। साथ ही, ऐसी सामग्री तैयार करने, प्रसारित करने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

महिला आयोग ने पुलिस से इस मामले में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट तीन दिनों के भीतर आयोग को सौंपने को कहा है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की गरिमा और सम्मान के खिलाफ सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अभद्र या अमर्यादित सामग्री को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को अवमानना नोटिस
हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को अवमानना नोटिस
बिलासपुर। हाईकोर्ट के आदेश का तय समय-सीमा में पालन नहीं करने के मामले में आबकारी विभाग के कमिश्नर पीएस एल्मा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.