बस्तर। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 53वीं वाहिनी के जवानों ने एक बार फिर मानवता और सेवा भावना की मिसाल पेश करते हुए एक गर्भवती महिला की जान बचाई। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और दुर्गम रास्तों के बीच जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, बेनूर क्षेत्र के अति-संवेदनशील एवं दुर्गम गांव धुरबेड़ा की 22 वर्षीय गर्भवती सुधी मंडावी को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। लगातार बारिश के कारण गांव तक जाने वाले रास्ते कीचड़ से लथपथ हो चुके थे, जबकि उफनते नालों के चलते एंबुलेंस का गांव तक पहुंचना पूरी तरह असंभव था।

ये खबर भी पढ़ें…
निजी स्कूलों के शिक्षकों पर नई शर्त, 12वीं-पीजी अंग्रेजी माध्यम से होना जरूरी
निजी स्कूलों के शिक्षकों पर नई शर्त, 12वीं-पीजी अंग्रेजी माध्यम से होना जरूरी
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) के नए मान्यता एवं संबद्धता नियमों को लेकर निजी स्कूल संचालकों में असंतोष बढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलते ही 53वीं वाहिनी के सेनानी संजय कुमार के मार्गदर्शन में कोडेनार और अडिंगपार से आईटीबीपी एवं पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल राहत कार्य के लिए रवाना हुई। जवानों ने कठिन मौसम, घने जंगल और उफनते नालों की परवाह किए बिना गांव तक पहुंचकर गर्भवती महिला को स्ट्रेचर पर लिटाया और कई किलोमीटर तक पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया।

मुख्य सड़क पर पहुंचने के बाद फील्ड अस्पताल कुतुल के सहयोग से महिला को सुरक्षित अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका समय पर उपचार शुरू कराया गया।

इस साहसिक और मानवीय कार्य के लिए ग्रामीणों ने आईटीबीपी के जवानों का आभार जताते हुए उन्हें संकट की घड़ी में अपना सच्चा साथी बताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जवान समय पर नहीं पहुंचते, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। आईटीबीपी के इस सराहनीय प्रयास ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सुरक्षा के साथ-साथ मानवीय सेवा भी उनकी प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को अवमानना नोटिस
हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को अवमानना नोटिस
बिलासपुर। हाईकोर्ट के आदेश का तय समय-सीमा में पालन नहीं करने के मामले में आबकारी विभाग के कमिश्नर पीएस एल्मा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.