रायपुर। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए एक माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन कई विद्यार्थियों को अब तक पूरी पाठ्यपुस्तकें नहीं मिल पाई हैं। कक्षा चौथी की ‘वीणा’ सहित कुछ अन्य कक्षाओं के विषयों की किताबें अभी भी कई स्कूलों तक नहीं पहुंची हैं। वहीं, इस वर्ष पहली बार कक्षा 3 से 8 तक लागू किए गए ‘सहायक वाचन’ की पुस्तकें भी विद्यार्थियों के हाथों में नहीं पहुंच सकी हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग ने इस वर्ष मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री की पहल पर सहायक वाचन को अतिरिक्त विषय के रूप में पाठ्यक्रम में शामिल किया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ की संस्कृति, लोक परंपराओं, त्योहारों, लोककला और महान विभूतियों से परिचित कराना है। हालांकि, पुस्तक की छपाई में हुई देरी के कारण यह अब तक अधिकांश सरकारी स्कूलों में उपलब्ध नहीं हो सकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
अबूझमाड़ में बदलाव की नई इबारत: जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य
अबूझमाड़ में बदलाव की नई इबारत: जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य
रायपुर, 4 अक्टूबर 2026/ नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ में बदलाव की एक नई और उम्मीद जगाने वाली तस्वीर सामने आई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि पाठ्यपुस्तक निगम का दावा है कि सभी कक्षाओं की किताबें संकुल स्तर तक भेज दी गई हैं, लेकिन संकुलों से स्कूलों तक वितरण में देरी होने से कई स्कूलों में अभी भी पुस्तकें नहीं पहुंची हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

छत्तीसगढ़ की संस्कृति से रूबरू होंगे बच्चे

सहायक वाचन के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया गया है। कक्षा 3 के विद्यार्थी हरेली तिहार और फुगड़ी के बारे में पढ़ेंगे, जबकि कक्षा 4 के बच्चों को तीजा-पोरा और सुआ नृत्य की जानकारी दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में पीएम आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन को मिली पहचान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में पीएम आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन को मिली पहचान
रायपुर. 4 अक्टूबर 2026. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार शहरी गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कक्षा 6 में दक्षिण कौशल, छत्तीसगढ़ महतारी, बालोद के कपिलेश्वर मंदिर और चंदैनी गोंदा जैसे विषय शामिल किए गए हैं। वहीं कक्षा 7 में प्रदेश की पारंपरिक भाजियों, लोक जीवन और सांस्कृतिक विविधता को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है।

इसके अलावा विभिन्न कक्षाओं में स्वामी विवेकानंद, ठाकुर प्यारेलाल, विनोबा भावे, बिरसा मुंडा, चन्द्रशेखर आजाद, गेंद सिंह, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन व योगदान से भी विद्यार्थियों को परिचित कराया जाएगा।

गणवेश का दूसरा सेट भी बाकी

ये खबर भी पढ़ें…
बालोद में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई बाइक, पिता-पुत्र की मौत, 8 साल का बच्चा गंभीर
बालोद में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई बाइक, पिता-पुत्र की मौत, 8 साल का बच्चा गंभीर
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और उनके 12 वर्षीय बेटे की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पाठ्यपुस्तकों के साथ-साथ कई जिलों में विद्यार्थियों को अब तक गणवेश का केवल एक ही सेट मिला है। बस्तर और सरगुजा संभाग के अधिकांश जिलों में दो-दो सेट वितरित किए जा चुके हैं, जबकि रायपुर सहित कई जिलों के बच्चे दूसरे सेट का इंतजार कर रहे हैं। इस वर्ष सरकार ने सरकारी स्कूलों के गणवेश का रंग भी बदल दिया है। अब विद्यार्थी ब्लू चेक शर्ट के साथ स्लेटी रंग की पैंट और ट्यूनिक पहनेंगे।

शिक्षा विभाग का कहना है कि शेष किताबों और सहायक वाचन की पुस्तकों का वितरण जल्द पूरा कर लिया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

ये खबर भी पढ़ें…
15 दिन में दूसरी बार छत्तीसगढ़ आएंगे कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, 4 दिन का रहेगा बस्तर दौरा
15 दिन में दूसरी बार छत्तीसगढ़ आएंगे कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, 4 दिन का रहेगा बस्तर दौरा
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत 6 अक्टूबर की रात रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे 7 से 9...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.