रायपुर।

शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की जमानत याचिका को विशेष न्यायालय ने खारिज कर दिया है। ईओडब्ल्यू-एसीबी द्वारा दर्ज मामले में लखमा को हाल ही में न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Congress में बड़े बदलाव की तैयारी! राहुल-केसी के सामने छत्तीसगढ़ के 6 नेताओं का इंटरव्यू
CG Congress में बड़े बदलाव की तैयारी! राहुल-केसी के सामने छत्तीसगढ़ के 6 नेताओं का इंटरव्यू
रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी के बीच छत्तीसगढ़ के नेताओं की भी राष्ट्रीय स्तर पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्व मंत्री की ओर से मंगलवार को विशेष अदालत में जमानत के लिए याचिका दाखिल की गई थी, जिस पर सुनवाई के दौरान न्यायालय ने अपराध की गंभीरता और मामले में लखमा की संलिप्तता को ध्यान में रखते हुए जमानत याचिका को नामंजूर कर दिया।

इस मामले में ईओडब्ल्यू-एसीबी की तरफ से उप संचालक लोक अभियोजन मिथिलेश वर्मा ने पैरवी की, जबकि बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता फैजल रिजवी ने पक्ष रखा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG के इस जेल में अचानक पहुंची 100 जवानों की टीम, मचा हड़कंप! 2 मोबाइल समेत चिलम, तंबाकू और कैंची बरामद
CG के इस जेल में अचानक पहुंची 100 जवानों की टीम, मचा हड़कंप! 2 मोबाइल समेत चिलम, तंबाकू और कैंची बरामद
भिलाईनगर। केंद्रीय जेल दुर्ग में गुरुवार तड़के जिला एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने औचक छापेमार कार्रवाई की। करीब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.