राजनांदगांव, 30 जून। जिले के मुड़िया मोहरा थाना क्षेत्र के ग्राम बनबोर्ड में 18 एकड़ कृषि भूमि को लेकर वर्षों से चला आ रहा विवाद रविवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। जमीन पर कब्जे को लेकर आमने-सामने आए दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों और टंगिया से जमकर मारपीट हुई। हिंसा में दोनों पक्षों के कुल 12 लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल, राजनांदगांव में जारी है।
जानकारी के अनुसार, डोंगरगढ़ क्षेत्र के ग्राम बनबोर्ड में 18 एकड़ कृषि भूमि के स्वामित्व को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। एक पक्ष का दावा है कि न्यायालय ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया है, लेकिन अब तक उन्हें जमीन का वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने कई बार पुलिस और प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परिवार ने सामाजिक बहिष्कार और लगातार धमकियां मिलने का भी आरोप लगाया है।

पीड़ित पक्ष के मुताबिक, न्यायालय के आदेश और आवश्यक दस्तावेज लेकर जब वे अपनी जमीन पर पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने टंगिया, लाठी और डंडों से हमला किया, जिसमें पुरुषों के साथ महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। घटना में दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
वाराणसी। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पिस्टल की जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।

पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और न्यायालय के आदेश के अनुरूप जमीन का कब्जा दिलाने की मांग की है। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जमीन के स्वामित्व और न्यायालय के आदेश से जुड़े दावों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
बलरामपुर स्कूल में विवाद: छात्रा के परिजनों ने शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप, DEO ने बनाई जांच टीम
बलरामपुर स्कूल में विवाद: छात्रा के परिजनों ने शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप, DEO ने बनाई जांच टीम
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक निजी स्कूल के पीटी शिक्षक पर 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.