सारंगढ़/बिलाईगढ़। नगर पंचायत बिलाईगढ़ के तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) यशवंत देवांगन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महिला सफाई कर्मियों के साथ कथित अश्लील हरकत, लैंगिक उत्पीड़न और सरकारी दस्तावेजों में कूटरचना के आरोप में उनके खिलाफ बिलाईगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई 1 अक्टूबर को एसडीएम कार्यालय के कर्मचारी मोहन लाल साहू की शिकायत पर की।

पुलिस के मुताबिक, पूर्व सीएमओ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75(1) और 336(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर ‘जय मां समलाई महिला स्व-सहायता समूह’ से जुड़ी स्वच्छताकर्मी महिलाओं के साथ अमर्यादित व्यवहार करने और उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान: गुजरात से निकली बाइक रैली का उदयपुर में भव्य स्वागत, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया आत्मीय अभिनंदन
सेवा संकल्प अभियान: गुजरात से निकली बाइक रैली का उदयपुर में भव्य स्वागत, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया आत्मीय अभिनंदन
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026/ सेवा, संस्कार और समाज के प्रति समर्पण का संदेश लेकर गुजरात से निकली बाइक रैली के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीआईसी एजेंडे में कूटरचना का आरोप

जांच में सरकारी दस्तावेजों में कथित हेराफेरी का मामला भी सामने आया है। आरोप है कि सीएमओ ने पीआईसी बैठक के एजेंडे में जानबूझकर बदलाव किया। पूर्व निर्धारित एजेंडा क्रमांक 21 में वार्ड क्रमांक 3 में पचरी निर्माण पर चर्चा प्रस्तावित थी। इसे बदलकर महिला स्व-सहायता समूह का अनुबंध समाप्त करने संबंधी प्रस्ताव कर दिया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष और परिषद के लिपिक ने अपने बयानों में कथित बदलाव की पुष्टि की है। पुलिस अब दस्तावेजों और संबंधित बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

शिकायत के बाद 8.96 लाख रुपये का भुगतान

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि महिलाओं की शिकायत के तुरंत बाद 27 अगस्त को 8 लाख 96 हजार रुपये की लंबित राशि का भुगतान किया गया। वहीं, ‘वूमेन फॉर ट्री’ योजना से संबंधित राशि अभी भी लंबित बताई जा रही है। शिकायतकर्ताओं की ओर से इसे दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा बताया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रेम विवाह नहीं हो सका तो साथ मौत? एक ही फंदे पर मिले दोनों के शव
प्रेम विवाह नहीं हो सका तो साथ मौत? एक ही फंदे पर मिले दोनों के शव
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के हथमुड़ी गांव में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसडीएम की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने 27 अगस्त को जांच दल का गठन किया था। जांच दल ने 10 सितंबर को अपनी रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में तत्कालीन सीएमओ के कथित कृत्यों को गंभीर लैंगिक उत्पीड़न, छेड़छाड़, कूटरचना और अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना गया।

जांच रिपोर्ट की अनुशंसा के आधार पर अब बिलाईगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विवेचना जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
प्लेटफॉर्म, लिफ्ट, एस्केलेटर या शौचालय… AI बताएगा कहां और कैसे पहुंचें
प्लेटफॉर्म, लिफ्ट, एस्केलेटर या शौचालय… AI बताएगा कहां और कैसे पहुंचें
रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अब प्लेटफॉर्म, लिफ्ट, एस्केलेटर, शौचालय और पार्किंग जैसी सुविधाओं का रास्ता तलाशने के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.