जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 440.63 किलो गांजा जब्त किया है। तस्कर मिर्च की बोरियों के नीचे गांजे के पैकेट छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज ले जा रहे थे। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 20 लाख 31 हजार 500 रुपए बताई गई है।

कार्रवाई तपकरा थाना क्षेत्र के लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर एंटी नारकोटिक्स टीम और तपकरा पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस को 2 अक्टूबर की सुबह ओडिशा की ओर से गांजे की खेप आने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने करीब 9 बजे बैरियर पर वाहनों की जांच शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
ऑनलाइन जॉब और क्रिप्टो निवेश के नाम पर 7.86 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार
ऑनलाइन जॉब और क्रिप्टो निवेश के नाम पर 7.86 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन काम दिलाने और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ठगी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रहे टाटा आयसर मिनी ट्रक क्रमांक यूपी-71-टी-6592 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में प्रयागराज निवासी मो. वसीम (28) और मो. आसिफ (34) सवार थे। दोनों ने पुलिस को बताया कि ट्रक में मिर्च की बोरियां लदी हैं।

संदेह होने पर पुलिस ने मिर्च की बोरियां हटाकर वाहन के निचले हिस्से की जांच की। वहां टेप से लिपटे पैकेट दिखाई दिए। पैकेट खोलने पर उनमें गांजा मिला। पुलिस के अनुसार, 14 बोरियों के नीचे कुल 440 पैकेट छिपाकर रखे गए थे, जिनका कुल वजन 440.63 किलो निकला।

पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल मिनी ट्रक भी जब्त किया है। वाहन की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ तपकरा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
26 वर्षीय महिला से फ्लैट में दुष्कर्म, बंदूक दिखाकर नकाबपोश ने बनाया निशाना
26 वर्षीय महिला से फ्लैट में दुष्कर्म, बंदूक दिखाकर नकाबपोश ने बनाया निशाना
भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 26 वर्षीय महिला के साथ उसके किराये के फ्लैट में कथित तौर पर दुष्कर्म...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ओडिशा से प्रयागराज पहुंचानी थी खेप

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गांजा ओडिशा के बोध क्षेत्र से लेकर प्रयागराज जाने की बात बताई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा किससे खरीदा गया था और प्रयागराज में इसे किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस मामले में पूरे तस्करी नेटवर्क की एंड-टू-एंड जांच कर रही है।

इस साल 8 करोड़ रुपए का गांजा जब्त

पुलिस के अनुसार, जनवरी 2026 से अब तक जशपुर जिले में गांजा तस्करी के 16 मामलों में करीब 1,906 किलो गांजा जब्त किया जा चुका है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 8 करोड़ रुपए है। इन मामलों में 22 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल 17 कार और एक पिकअप वाहन भी जब्त किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
पहले गला घोंटा, फिर फंदे पर लटकाया: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला बिलासपुर की विवाहिता की मौत का राज
पहले गला घोंटा, फिर फंदे पर लटकाया: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला बिलासपुर की विवाहिता की मौत का राज
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय विवाहिता दुर्गा निर्मलकर की मौत के मामले में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.