रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी के बीच छत्तीसगढ़ के नेताओं की भी राष्ट्रीय स्तर पर दावेदारी मजबूत होती दिखाई दे रही है। राष्ट्रीय सचिव समेत विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए देशभर के नेताओं के साक्षात्कार लिए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ से पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया समेत छह नेताओं को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। यह प्रक्रिया 14 सितंबर तक पूरी होने की संभावना है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
CG के किस सांसद ने कितना खर्च किया? सामने आया सांसद निधि का हिसाब, जानिए अपने सांसद की पूरी स्थिति
CG के किस सांसद ने कितना खर्च किया? सामने आया सांसद निधि का हिसाब, जानिए अपने सांसद की पूरी स्थिति
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोकसभा सांसदों द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के तहत स्वीकृत विकास कार्यों और निधि के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

140 नेताओं की परीक्षा, सीधे शीर्ष नेतृत्व कर रहा परख

 

राष्ट्रीय सचिव पद के लिए देशभर से करीब 140 नेताओं को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन स्तर पर चल रही इस प्रक्रिया में नेताओं की राजनीतिक समझ, संगठनात्मक क्षमता, रणनीतिक कौशल, बौद्धिक क्षमता और विभिन्न राजनीतिक समीकरणों को संभालने की योग्यता परखी जा रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के संगठन प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत शीर्ष नेतृत्व नेताओं से सीधे संवाद कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Youth Congress Election: सैकड़ों शिकायतों से गरमाया विवाद! फर्जी वोटिंग और OTP मांगने के आरोप, चुनाव रोकने की उठी मांग
CG Youth Congress Election: सैकड़ों शिकायतों से गरमाया विवाद! फर्जी वोटिंग और OTP मांगने के आरोप, चुनाव रोकने की उठी मांग
रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

छत्तीसगढ़ से ये चेहरे दौड़ में

 

ये खबर भी पढ़ें…
Navratri 2026: गरबा के रंग में रंगने लगा छत्तीसगढ़, सजा ड्रेस बाजार; अहमदाबाद-सूरत से पहुंचे घाघरा-काठियावाड़ी परिधान
Navratri 2026: गरबा के रंग में रंगने लगा छत्तीसगढ़, सजा ड्रेस बाजार; अहमदाबाद-सूरत से पहुंचे घाघरा-काठियावाड़ी परिधान
रायपुर। नवरात्रि की शुरुआत में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन राजधानी रायपुर में गरबा की तैयारियों ने बाजार में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ से पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के अलावा प्रदेश महासचिव दीपक मिश्रा, महासचिव सुबोध हरितवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी सहित छह नेताओं को प्रक्रिया में शामिल किया गया है। दीपक मिश्रा और नरेश ठाकुर का 9 सितंबर को साक्षात्कार हो चुका है, जबकि सुबोध हरितवाल का इंटरव्यू 14 सितंबर को होना है। बिलासपुर संभाग से एक आदिवासी युवा नेता भी साक्षात्कार दे चुके हैं।

 

दो से तीन नेताओं को मिल सकता है राष्ट्रीय संगठन में मौका

ये खबर भी पढ़ें…
CG Breaking: हाईकोर्ट के आदेश के बाद सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 11 अक्टूबर को होनी थी परीक्षा.. देखें आदेश की कॉपी..
CG Breaking: हाईकोर्ट के आदेश के बाद सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 11 अक्टूबर को होनी थी परीक्षा.. देखें आदेश की कॉपी..
CG Teacher Recruitment Exam 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। 11...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

कांग्रेस के भीतर चल रही इस कवायद को आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ से दो से तीन नेताओं को राष्ट्रीय सचिव या अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। इससे पहले राजेश तिवारी और विकास उपाध्याय राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, जबकि विधायक देवेंद्र यादव वर्तमान में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैं।

 

पुराने प्रदर्शन की भी हो रही समीक्षा

 

राष्ट्रीय संगठन में करीब दो साल पहले गठित टीम के कामकाज की समीक्षा भी की जा रही है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले नेताओं को आगे बढ़ाने और कमजोर प्रदर्शन करने वालों को संगठन से बाहर करने की चर्चा है। पार्टी के भीतर करीब 50 प्रतिशत नए चेहरों को राष्ट्रीय संगठन में अवसर दिए जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

 

सिफारिश से ज्यादा काम को महत्व

 

इस पूरी प्रक्रिया की खास बात यह है कि नेताओं को सिफारिश या लॉबिंग के बजाय उनके संगठनात्मक काम और सक्रियता के आधार पर परखने की बात सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश के नेताओं के संबंध में पहले गोपनीय स्तर पर जानकारी जुटाई गई। इसके बाद चयनित नेताओं को साक्षात्कार के लिए सूचना दी गई। इंटरव्यू के बाद भी पूरी प्रक्रिया को गोपनीय रखने के निर्देश दिए गए हैं।