भिलाईनगर। केंद्रीय जेल दुर्ग में गुरुवार तड़के जिला एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने औचक छापेमार कार्रवाई की। करीब 100 अधिकारियों और जवानों की टीम ने सुबह लगभग 6 बजे जेल परिसर में अचानक पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान जेल के भीतर से दो मोबाइल फोन, चिलम, बीड़ी-सिगरेट, तंबाकू, कैंची और नेलकटर समेत कई प्रतिबंधित वस्तुएं बरामद की गईं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG में शराब खरीदने का बदला नियम! 1 अक्टूबर से Premium Wine Shop में कैश बंद, QR Code से ही होगा पेमेंट
CG में शराब खरीदने का बदला नियम! 1 अक्टूबर से Premium Wine Shop में कैश बंद, QR Code से ही होगा पेमेंट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रीमियम शराब दुकानों से खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए अब व्यवस्था बदलने वाली है। आबकारी विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस कार्रवाई की कमान दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने संभाली। उनके साथ पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गठित विशेष टीम ने बिना पूर्व सूचना के जेल परिसर को घेरकर जांच शुरू की। अचानक हुई कार्रवाई से जेल प्रशासन और बंदियों में भी हड़कंप मच गया।

बैरक से लेकर शौचालय तक चली जांच

ये खबर भी पढ़ें…
एक रील ने मचा दी ऐसी धूम कि जयपुर खिंचे चले आए लाखों कुंवारे! मोतीडूंगरी गणेशजी की मेहंदी के लिए 6-7 घंटे कतार में खड़े रहे श्रद्धालु
एक रील ने मचा दी ऐसी धूम कि जयपुर खिंचे चले आए लाखों कुंवारे! मोतीडूंगरी गणेशजी की मेहंदी के लिए 6-7 घंटे कतार में खड़े रहे श्रद्धालु
जयपुर। गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले जयपुर में मोतीडूंगरी गणेशजी मंदिर के बाहर ऐसा नजारा देखने को मिला, मानो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संयुक्त टीम ने जेल की बैरकों, शौचालयों, अहाते और उन स्थानों की भी बारीकी से जांच की, जहां प्रतिबंधित सामग्री छिपाए जाने की आशंका थी। तलाशी के दौरान बंदियों के कब्जे तथा बैरकों के संभावित छिपने वाले स्थानों से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके अलावा चिलम, बीड़ी, सिगरेट और तंबाकू भी मिला। कैंची और नेलकटर जैसी वस्तुएं भी बरामद की गईं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG में टीईटी को लेकर बड़ा खुलासा: 1 लाख से ज्यादा शिक्षकों में सिर्फ 28,597 के पास प्रमाणपत्र, 72,783 को देनी पड़ सकती है परीक्षा
CG में टीईटी को लेकर बड़ा खुलासा: 1 लाख से ज्यादा शिक्षकों में सिर्फ 28,597 के पास प्रमाणपत्र, 72,783 को देनी पड़ सकती है परीक्षा
रायपुर। प्रदेश में विभागीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की तैयारियों के बीच शिक्षकों से जुड़ा एक बड़ा आंकड़ा सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जेल के अंदर सामान पहुंचने की जांच

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बावजूद जेल परिसर के भीतर मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित सामग्री पहुंचने को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। अब यह जांच की जाएगी कि इन वस्तुओं को जेल के अंदर कैसे पहुंचाया गया और सुरक्षा जांच के दौरान ये पकड़ में क्यों नहीं आईं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Congress में बड़े बदलाव की तैयारी! राहुल-केसी के सामने छत्तीसगढ़ के 6 नेताओं का इंटरव्यू
CG Congress में बड़े बदलाव की तैयारी! राहुल-केसी के सामने छत्तीसगढ़ के 6 नेताओं का इंटरव्यू
रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी के बीच छत्तीसगढ़ के नेताओं की भी राष्ट्रीय स्तर पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में

प्रशासन अब जेल के भीतर प्रतिबंधित सामान पहुंचाने के मामले में जेल कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच करेगा। यदि जांच में किसी कर्मचारी की मिलीभगत या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। बरामद सामान की सूची तैयार कर पंचनामा बनाया गया है और इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।