रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अब प्लेटफॉर्म, लिफ्ट, एस्केलेटर, शौचालय और पार्किंग जैसी सुविधाओं का रास्ता तलाशने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल की ओर से स्टेशन पर एआई आधारित डिजिटल पैसेंजर नेविगेशन और वे-फाइंडिंग सिस्टम ‘मार्गदर्शक’ शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसे शुरुआती तौर पर प्रायोगिक रूप से लागू किया जाएगा।

इस सिस्टम के जरिए यात्री एक क्लिक में स्टेशन का डिजिटल मैप देख सकेंगे और अपनी जरूरत की सुविधा तक पहुंचने का रास्ता जान सकेंगे। स्टेशन परिसर बड़ा होने के कारण पहली बार आने वाले यात्रियों को कई बार प्लेटफॉर्म, प्रवेश-निकास द्वार या अन्य सुविधाएं तलाशने में परेशानी होती है। ‘मार्गदर्शक’ का उद्देश्य इसी समस्या को आसान बनाना है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिजली के बिल में छिपा है ‘फैंटम लोड’ का खेल, जानिए कैसे रोकें अनचाही खपत
बिजली के बिल में छिपा है ‘फैंटम लोड’ का खेल, जानिए कैसे रोकें अनचाही खपत
आजकल लगभग हर घर में टीवी, एसी, माइक्रोवेव, सेट-टॉप बॉक्स, वॉशिंग मशीन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण इस्तेमाल होते हैं। आमतौर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यात्री डिजिटल मैप पर अपनी मंजिल का चयन कर सकेंगे। इसके बाद सिस्टम उन्हें संबंधित स्थान तक पहुंचने की दिशा बताएगा। इससे यात्रियों को स्टेशन पर रास्ता पूछने या सही जगह तलाशने में लगने वाला समय कम होगा।

डिजिटल मैप पर दिखेंगी प्रमुख सुविधाएं

‘मार्गदर्शक’ में स्टेशन की प्रमुख यात्री सुविधाओं को डिजिटल मैप से जोड़ने की योजना है। इसमें सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, शौचालय, लिफ्ट, एस्केलेटर, प्रवेश-निकास द्वार, पार्किंग और पिकअप क्षेत्र, टिकट सुविधा के साथ दिव्यांग यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी शामिल की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में बारिश का कोटा पूरा, मानसून लौटने लगा; तापमान बढ़ने के आसार
छत्तीसगढ़ में बारिश का कोटा पूरा, मानसून लौटने लगा; तापमान बढ़ने के आसार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार 3 अक्टूबर से प्रदेश के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.