रायपुर। शहर से लगे आरंग थाना क्षेत्र के चिखली गांव में महानदी किनारे दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों शव नदी के तेज बहाव में बहकर किनारे की झाड़ियों में फंसे हुए थे। ग्रामीणों की नजर शवों पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकलवाकर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, दोनों शव काफी गल चुके हैं, जिसके चलते उनकी पहचान करने में परेशानी हो रही है। बरामद शवों में से एक महिला का है, जबकि दूसरे शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
बस्तर बाढ़ पर किरण देव की बड़ी मांग: किसानों को विशेष मुआवजा, 24-48 घंटे पहले मिले अलर्ट
बस्तर बाढ़ पर किरण देव की बड़ी मांग: किसानों को विशेष मुआवजा, 24-48 घंटे पहले मिले अलर्ट
रायपुर। बस्तर संभाग में हाल ही आई भीषण बाढ़ के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रभावित क्षेत्रों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

शवों की पहचान के लिए पुलिस महानदी से लगे जिलों और हाल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के थानों से संपर्क कर रही है। संबंधित थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की जानकारी जुटाकर शवों से उसका मिलान किया जा रहा है।

बाढ़ के पानी में बहकर आने की आशंका

हाल में हुई भारी बारिश के कारण महानदी का जलस्तर बढ़ गया था। नदी किनारे कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति भी बनी थी। पुलिस को आशंका है कि शव कहीं नदी किनारे दबे या फंसे हो सकते हैं और बाढ़ के तेज बहाव में बहकर चिखली तक पहुंचे हों।

हत्या समेत कई एंगल से जांच

पुलिस डूबने से मौत की आशंका के साथ हत्या के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं हत्या के बाद शवों को नदी में तो नहीं बहाया गया। फिलहाल दोनों शवों की पहचान और मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
कोल लेवी केस में देवेंद्र यादव को EOW का नोटिस: रायपुर की विशेष अदालत में पेश होने का निर्देश
कोल लेवी केस में देवेंद्र यादव को EOW का नोटिस: रायपुर की विशेष अदालत में पेश होने का निर्देश
दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित करीब 540 करोड़ रुपए के कथित कोल लेवी मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.