रायपुर।

 
डीएमएफ घोटाले में बड़ी कार्रवाई के तहत निलंबित आईएएस रानू साहू, पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, माया वारियर और मनोज द्विवेदी की न्यायिक रिमांड 29 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग ने जांच समिति गठित की
गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग ने जांच समिति गठित की
रायपुर. 3 अक्टूबर 2026. लोक निर्माण विभाग ने राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य तथा राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विशेष न्यायालय में ईओडब्ल्यू-एसीबी द्वारा दाखिल आवेदन पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश नीरज शर्मा की अदालत ने यह फैसला सुनाया। जांच एजेंसी ने तर्क दिया कि मामले की जांच अभी जारी है, लिहाजा सभी आरोपियों की रिमांड बढ़ाई जाए। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह आदेश पारित किया। अब इन पांचों आरोपियों को आगामी 29 अप्रैल को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।