रायपुर। प्रदेश में विभागीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की तैयारियों के बीच शिक्षकों से जुड़ा एक बड़ा आंकड़ा सामने आया है। राज्य में कुल 1,01,380 शिक्षकों में से सिर्फ 28,597 शिक्षकों के पास TET प्रमाणपत्र है। वहीं 72,783 शिक्षक यानी करीब 71.79 प्रतिशत शिक्षक अभी TET प्रमाणपत्रधारी नहीं हैं। इसका मतलब है कि प्रदेश में हर 10 में से करीब 7 शिक्षक ऐसे हैं, जिन्हें TET पात्रता हासिल करने के लिए परीक्षा की प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है।

विभागीय स्तर पर TET आयोजित करने की तैयारियों के बीच इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों का परीक्षा में शामिल होना शिक्षा विभाग के लिए भी बड़ी प्रशासनिक चुनौती होगी। परीक्षा का आयोजन, केंद्रों की व्यवस्था, प्रश्नपत्र और मूल्यांकन से लेकर परिणाम जारी करने तक पूरी प्रक्रिया बड़े स्तर पर करनी होगी। वहीं शिक्षकों के लिए भी यह परीक्षा सेवा संबंधी पात्रता से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बन गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG में शराब खरीदने का बदला नियम! 1 अक्टूबर से Premium Wine Shop में कैश बंद, QR Code से ही होगा पेमेंट
CG में शराब खरीदने का बदला नियम! 1 अक्टूबर से Premium Wine Shop में कैश बंद, QR Code से ही होगा पेमेंट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रीमियम शराब दुकानों से खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए अब व्यवस्था बदलने वाली है। आबकारी विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर में TET प्रमाणपत्रधारी सबसे ज्यादा

जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो रायपुर में 3,040 शिक्षक TET प्रमाणपत्रधारी हैं, जो प्रदेश में सबसे अधिक संख्या है। इसके बाद सूरजपुर में 1,533, कांकेर में 1,486, कोंडागांव में 1,361, मुंगेली में 1,346 और बस्तर में 1,188 शिक्षकों के पास TET प्रमाणपत्र है। दूसरी ओर बिना TET प्रमाणपत्र वाले शिक्षकों की संख्या बिलासपुर में सबसे ज्यादा 5,646 है। इसके बाद बलरामपुर में 4,131, सूरजपुर में 3,854, जशपुर में 3,632 और बलौदाबाजार में 3,510 शिक्षक ऐसे हैं, जिनके पास अभी TET प्रमाणपत्र नहीं है।

बिलासपुर में सबसे ज्यादा शिक्षक बिना टीईटी

बिना टीईटी प्रमाणपत्र वाले शिक्षकों की संख्या के मामले में बिलासपुर 5,646 के साथ सबसे ऊपर है। इसके बाद बलरामपुर में 4,131, सूरजपुर में 3,854, जशपुर में 3,632 और बलौदाबाजार में 3,510 शिक्षक ऐसे हैं, जिनके पास टीईटी प्रमाणपत्र नहीं है। इन आंकड़ों से साफ है कि विभागीय टीईटी का असर प्रदेश के लगभग सभी जिलों के शिक्षकों पर पड़ेगा और बड़ी संख्या में सेवारत शिक्षकों को परीक्षा की तैयारी करनी होगी।

सूरजपुर में दोनों आंकड़े बड़े

सूरजपुर का आंकड़ा खास है। यहां 1,533 शिक्षक TET प्रमाणपत्रधारी हैं, जो प्रदेश के प्रमुख जिलों में शामिल है, लेकिन इसी जिले में 3,854 शिक्षक बिना TET प्रमाणपत्र के भी हैं। इससे स्पष्ट है कि विभागीय TET में जिलों के अनुसार बड़ी संख्या में शिक्षकों को शामिल होना पड़ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
एक रील ने मचा दी ऐसी धूम कि जयपुर खिंचे चले आए लाखों कुंवारे! मोतीडूंगरी गणेशजी की मेहंदी के लिए 6-7 घंटे कतार में खड़े रहे श्रद्धालु
एक रील ने मचा दी ऐसी धूम कि जयपुर खिंचे चले आए लाखों कुंवारे! मोतीडूंगरी गणेशजी की मेहंदी के लिए 6-7 घंटे कतार में खड़े रहे श्रद्धालु
जयपुर। गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले जयपुर में मोतीडूंगरी गणेशजी मंदिर के बाहर ऐसा नजारा देखने को मिला, मानो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परीक्षा का स्वरूप सबसे बड़ी चुनौती

शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार विभाग के सामने सबसे बड़ा सवाल परीक्षा के आयोजन को लेकर है। करीब 73 हजार शिक्षकों को पात्रता दिलाने के लिए परीक्षा किस प्रारूप में होगी, कितने चरणों में होगी और शिक्षकों को तैयारी के लिए कितना समय मिलेगा, यह महत्वपूर्ण होगा। वहीं शिक्षक संगठन भी परीक्षा के पाठ्यक्रम, परीक्षा कार्यक्रम और न्यूनतम उत्तीर्णांक को लेकर लगातार अपनी मांगें रख रहे हैं।

अब विभागीय TET पर टिकी नजर

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सेवाकालीन शिक्षकों के लिए TET पात्रता का मुद्दा महत्वपूर्ण हो गया है। ऐसे में राज्य में विभागीय TET की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है। 28,597 प्रमाणपत्रधारी शिक्षकों के मुकाबले 72,783 शिक्षकों का बिना TET होना इस परीक्षा की व्यापकता को साफ तौर पर दिखाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Congress में बड़े बदलाव की तैयारी! राहुल-केसी के सामने छत्तीसगढ़ के 6 नेताओं का इंटरव्यू
CG Congress में बड़े बदलाव की तैयारी! राहुल-केसी के सामने छत्तीसगढ़ के 6 नेताओं का इंटरव्यू
रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी के बीच छत्तीसगढ़ के नेताओं की भी राष्ट्रीय स्तर पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.