रायपुर, 2 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड स्थित शासकीय हाई स्कूल पंचपारा में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता सह-प्रदर्शनी तथा शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार चित्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों से संवाद कर उनकी प्रतिभा, रुचियों और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जाना। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सामने आगे बढ़ने के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। सही समय पर सही मार्गदर्शन और मेहनत के माध्यम से वे अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 500 बुजुर्गों का शॉल-श्रीफल से सम्मान
सेवा संकल्प अभियान : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 500 बुजुर्गों का शॉल-श्रीफल से सम्मान
रायपुर, 02 अक्टूबर 2026/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायगढ़ में शिक्षा के नए अवसरों का विद्यार्थी उठाएं लाभ : वित्त मंत्री श्री चौधरी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने छत्तीसगढ़ में शिक्षा और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने रायगढ़ में नर्सिंग कॉलेज, संगीत महाविद्यालय और नालंदा परिसर जैसी सुविधाओं का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से इनका अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए।

विकसित भारत-2047 की परिकल्पना को बच्चों ने दिया रंग और विचारों का स्वर

ये खबर भी पढ़ें…
उन्नत टमाटर की खेती से शाहिद की मेहनत लाई रंग, 2 एकड़ में कमाए 1.20 लाख रुपये
उन्नत टमाटर की खेती से शाहिद की मेहनत लाई रंग, 2 एकड़ में कमाए 1.20 लाख रुपये
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को आधुनिक और उन्नत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रतियोगिता में विकासखंड के प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर के संकुलों से चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने ‘विकसित भारत-2047’ की अपनी कल्पना को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। विभिन्न विषयों पर बच्चों ने अपनी रचनात्मक सोच और कल्पनाशीलता को रंगों में उकेरा। भाषण प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखे।

प्राथमिक स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में संजना प्रजापती ने प्रथम, रोशनी चौहान ने द्वितीय और परिधी चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में फातिमा महंत प्रथम, कुमकुम श्रीवास द्वितीय और पूजा चौहान तृतीय रहीं।

माध्यमिक स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में प्राची मेहर ने प्रथम, मिथिला पटेल ने द्वितीय और भूमिका निषाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में मीनाक्षी साहू प्रथम, शिबिका कुमारी द्वितीय और महिमा गुप्ता तृतीय रहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे
गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे
रायपुर, 02 अक्टूबर 2026/गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर जिला उद्योग संघ द्वारा आज औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में वृहद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में गरिमा पटेल प्रथम, नियति प्रधान द्वितीय और योगेश संजय तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में तुषार चौहान प्रथम, प्रिन्सी पटेल द्वितीय और रूची चौधरी तृतीय रहीं। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बच्चों को तैयार करने में शिक्षकों की होगी महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 5वीं एवं 8वीं में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों को नवोदय, एकलव्य, जवाहर उत्कर्ष एवं सैनिक स्कूल तथा कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों को प्रयास, राष्ट्रीय साधन-सह-प्रावीण्य परीक्षा और श्रेष्ठा जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के संबंध में शिक्षकों को मार्गदर्शन दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त
अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विशेषज्ञ शिक्षकों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अध्ययन की रणनीति और विद्यार्थियों को व्यवस्थित तरीके से तैयार करने के संबंध में जानकारी दी। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना और उन्हें उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भाग्यवती डोल नारायण, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी सहित सभी संकुलों के सीएसी, हाई स्कूल पंचपारा के प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।