पीड़िता के अनुसार, मकान में साहिल ने उसका हाथ पकड़कर रखा, जबकि प्रहलाद ने उसके हाथ में नशीला इंजेक्शन लगाया। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। छात्रा का आरोप है कि इस दौरान दोनों आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो दोनों आरोपी उसके सामने मौजूद थे। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे और कमर व प्राइवेट पार्ट में तेज दर्द हो रहा था। मारपीट के कारण उसके हाथ में भी दर्द था।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों साहिल यादव और प्रहलाद धुरी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
मिर्च के नीचे टेप से लिपटे थे गांजे के 440 पैकेट, 2.20 करोड़ का माल जब्त
मिर्च के नीचे टेप से लिपटे थे गांजे के 440 पैकेट, 2.20 करोड़ का माल जब्त
जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 440.63 किलो गांजा जब्त...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.