कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शुक्रवार रात तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य महिलाएं घायल हो गईं। घटना पटना थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, छिंदिया गांव की महिलाएं दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिलासपुर के बिलाई गांव गई थीं। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी महिलाएं ऑटो से वापस लौट रही थीं। ऑटो में कुल 15 महिलाएं सवार थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
दिल्ली में CJP का प्रदर्शन: ममता बनर्जी समेत कई नेता हिरासत में, जंतर-मंतर पर बढ़ा तनाव
दिल्ली में CJP का प्रदर्शन: ममता बनर्जी समेत कई नेता हिरासत में, जंतर-मंतर पर बढ़ा तनाव
नई दिल्ली। दिल्ली में कॉमन जस्टिस पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केरल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शुक्रवार रात करीब 8 बजे ऑटो सवार महिलाओं के पास पहुंचते ही बैकुंठपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार महिलाएं उछलकर सड़क पर जा गिरीं।

हादसे में फुलकुंवर के पति महेंद्र सिंह (50), रामबाई के पति रामकुमार (60) और फुलकुंवर के पति जगजीवन (60) की मौत की जानकारी सामने आई है। वहीं, 12 महिलाएं घायल हुई हैं।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए बैकुंठपुर रेफर किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
रजिस्ट्री के बदले मांगी 1 लाख की रिश्वत, 70 हजार में तय हुआ सौदा; एसीबी ने क्लर्क को दबोचा
रजिस्ट्री के बदले मांगी 1 लाख की रिश्वत, 70 हजार में तय हुआ सौदा; एसीबी ने क्लर्क को दबोचा
रायपुर रानी। हरियाणा के पंचकूला जिले की रायपुर रानी तहसील में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे की वजह पिकअप की तेज रफ्तार बताई जा रही है।