बिलासपुर। NEET एवं CBSE परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और छात्रों पर राज्य मशीनरी द्वारा किए गए कथित दमनात्मक अत्याचारों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शुक्रवार, 25 जुलाई को विशाल कैंडल मार्च और सत्याग्रह आयोजित करेगी। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे तिलक नगर स्थित कांग्रेस भवन से शुरू होगा।

जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री और जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धांशू मिश्रा के नेतृत्व में कैंडल मार्च कांग्रेस भवन से निकलकर नेहरू चौक, राजेंद्र नगर चौक होते हुए अंबेडकर चौक तक जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
जिला अधिवक्ता संघ की कमान अनुराग बाजपेयी के हाथ, अध्यक्ष पद पर शानदार जीत
जिला अधिवक्ता संघ की कमान अनुराग बाजपेयी के हाथ, अध्यक्ष पद पर शानदार जीत
बिलासपुर। जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर के चुनाव परिणाम रविवार को मतगणना के बाद घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों से जुड़े मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा अनियमितताओं और छात्रों के साथ हुए कथित अन्याय के खिलाफ यह आंदोलन जनभावनाओं का प्रतीक है।

जिला कांग्रेस कमेटी ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, छात्र-युवा संगठनों और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में कैंडल मार्च और सत्याग्रह में शामिल होकर छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद करने तथा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC भर्ती घोटाले की जांच मनी लॉन्ड्रिंग तक पहुंची, ED ने शुरू की वित्तीय पड़ताल
CGPSC भर्ती घोटाले की जांच मनी लॉन्ड्रिंग तक पहुंची, ED ने शुरू की वित्तीय पड़ताल
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की वर्ष 2021 की भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच अब मनी लॉन्ड्रिंग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.