बिलासपुर। लगातार कई दिनों तक झमाझम बारिश के बाद अब मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले दो दिनों से बारिश थमने और धूप-छांव के बीच बढ़ी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। इसका असर सिर्फ जनजीवन पर ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य पर भी साफ दिखाई देने लगा है। शहर में मलेरिया और वायरल फीवर के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दबाव बढ़ गया है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल तट पर बने लो प्रेशर एरिया के प्रभाव से सोमवार से प्रदेश में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। अगले तीन दिनों तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ इलाकों में भारी से अति भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। हालांकि रविवार तक बिलासपुर संभाग में कहीं भी भारी बारिश दर्ज नहीं हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
मेंटेनेंस के नाम पर फिर थमी उड़ान, बिलासपुर एयरपोर्ट की व्यवस्था पर सवाल
मेंटेनेंस के नाम पर फिर थमी उड़ान, बिलासपुर एयरपोर्ट की व्यवस्था पर सवाल
बिलासपुर। बिलासा देवी केवट हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ गई है। एलाइंस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उमस ने बढ़ाया मच्छरों का प्रकोप

बारिश रुकने के बाद बढ़ी नमी और उमस के कारण मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसका असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। शहर में प्रतिदिन 3 से 5 नए मलेरिया मरीज सामने आ रहे हैं, वहीं वायरल फीवर से पीड़ित लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। अस्पतालों में बुखार, सर्दी, खांसी और संक्रमण से जुड़े मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है।

पेण्ड्रारोड रहा सबसे गर्म

ये खबर भी पढ़ें…
निजी स्कूलों के शिक्षकों पर नई शर्त, 12वीं-पीजी अंग्रेजी माध्यम से होना जरूरी
निजी स्कूलों के शिक्षकों पर नई शर्त, 12वीं-पीजी अंग्रेजी माध्यम से होना जरूरी
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) के नए मान्यता एवं संबद्धता नियमों को लेकर निजी स्कूल संचालकों में असंतोष बढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रविवार को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं संभाग में सबसे अधिक तापमान पेण्ड्रारोड में 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

फिर तेज हो सकती है बारिश

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि लो प्रेशर सिस्टम के प्रभाव से सोमवार से प्रदेश में बारिश का दौर दोबारा शुरू हो सकता है। कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम में लगातार बदलाव के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को अवमानना नोटिस
हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को अवमानना नोटिस
बिलासपुर। हाईकोर्ट के आदेश का तय समय-सीमा में पालन नहीं करने के मामले में आबकारी विभाग के कमिश्नर पीएस एल्मा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.