बिलासपुर। जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर के चुनाव परिणाम रविवार को मतगणना के बाद घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर अनुराग बाजपेयी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए जिला अधिवक्ता संघ की कमान अपने हाथों में ली। चुनाव में अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और करीब 75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो पिछले चुनाव की तुलना में लगभग 5 प्रतिशत अधिक रहा।

संघ के कुल 2,446 मतदाताओं में से 1,836 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार संघ के 8 प्रमुख पदों और 14 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए कुल 49 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ, जबकि रविवार को मतगणना के बाद सभी पदों के परिणाम घोषित किए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
मेंटेनेंस के नाम पर फिर थमी उड़ान, बिलासपुर एयरपोर्ट की व्यवस्था पर सवाल
मेंटेनेंस के नाम पर फिर थमी उड़ान, बिलासपुर एयरपोर्ट की व्यवस्था पर सवाल
बिलासपुर। बिलासा देवी केवट हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ गई है। एलाइंस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत

चुनाव में विवेक पांडेय सचिव, शंकर चतुर्वेदानी सह सचिव, धनंजय सिंह पुरुष उपाध्यक्ष, राधा रजक महिला उपाध्यक्ष, श्वेता शास्त्री कोषाध्यक्ष, मनोज सिंह ग्रंथालय सचिव तथा सचिन दिग्रस्कर क्रीड़ा सचिव निर्वाचित हुए।

कार्यकारिणी में महिला सदस्य के रूप में हेमलता साहू और प्रियंका सिंह, जबकि सामान्य सदस्य के रूप में अनुश्री राजपूत, गौरव चंद्राकर, पप्पू साहू और हंसराज खत्री विजयी घोषित किए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
निजी स्कूलों के शिक्षकों पर नई शर्त, 12वीं-पीजी अंग्रेजी माध्यम से होना जरूरी
निजी स्कूलों के शिक्षकों पर नई शर्त, 12वीं-पीजी अंग्रेजी माध्यम से होना जरूरी
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) के नए मान्यता एवं संबद्धता नियमों को लेकर निजी स्कूल संचालकों में असंतोष बढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जीत के बाद जश्न, हितों की रक्षा का भरोसा

परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ता संघ परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विजयी प्रत्याशियों का समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर मिठाई खिलाई और जीत का जश्न मनाया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुराग बाजपेयी सहित सभी पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, संघ को और अधिक मजबूत बनाने तथा अधिवक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया। चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को अवमानना नोटिस
हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को अवमानना नोटिस
बिलासपुर। हाईकोर्ट के आदेश का तय समय-सीमा में पालन नहीं करने के मामले में आबकारी विभाग के कमिश्नर पीएस एल्मा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.