रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की वर्ष 2021 की भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच अब मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू तक पहुंच गई है। पूर्व CGPSC अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के खिलाफ चल रही जांच के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की पड़ताल शुरू कर दी है। इससे मामले की जांच और तेज हो गई है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और अवैध धन के लेन-देन की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया गया है कि पूरे मामले में भ्रष्टाचार की रकम 500 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। हालांकि, इस आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
एक माह बाद भी किताबों का इंतजार, सरकारी और निजी स्कूलों के छात्र परेशान
एक माह बाद भी किताबों का इंतजार, सरकारी और निजी स्कूलों के छात्र परेशान
बिलासपुर। नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हुए एक माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन बिलासपुर जिले के हजारों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप है कि डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी समेत विभिन्न प्रशासनिक पदों पर चयन के लिए अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपये वसूले गए। इसी आधार पर अब वित्तीय लेन-देन की विस्तृत जांच की जा रही है।

वहीं, CBI की जांच में अब तक 47 लाख रुपये की कथित मनी लॉन्ड्रिंग और करीब 1.30 करोड़ रुपये की अवैध वसूली से जुड़े साक्ष्य मिलने का दावा किया गया है। इन तथ्यों के आधार पर ED संदिग्ध लेन-देन, संपत्तियों और धन के स्रोतों की गहन जांच कर रही है।

जांच एजेंसियों का मानना है कि आने वाले दिनों में मामले में कई और महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल CBI और ED दोनों अलग-अलग पहलुओं से जांच आगे बढ़ा रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
जिला अधिवक्ता संघ की कमान अनुराग बाजपेयी के हाथ, अध्यक्ष पद पर शानदार जीत
जिला अधिवक्ता संघ की कमान अनुराग बाजपेयी के हाथ, अध्यक्ष पद पर शानदार जीत
बिलासपुर। जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर के चुनाव परिणाम रविवार को मतगणना के बाद घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.