रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती 2020-21 घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का सामना कर रहे पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को विशेष अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। ईडी ने रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजने का आदेश दिया गया।

ईडी इस मामले में कथित मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध वित्तीय लेन-देन के पहलुओं की जांच कर रही है। भर्ती घोटाले की जांच पहले से ही आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू), भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा भी की जा रही है। इसी मामले में सीबीआई ने बजरंग पावर एंड स्टील लिमिटेड के निदेशक श्रवण कुमार गोयल को भी गिरफ्तार किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
‘जो करना है कर लो’ विवाद: स्वास्थ्य सचिव पर विशेषाधिकार हनन का आरोप
‘जो करना है कर लो’ विवाद: स्वास्थ्य सचिव पर विशेषाधिकार हनन का आरोप
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर से भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के बीच कथित फोन पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ईडी के अनुसार जांच में सामने आया है कि वर्ष 2021 में सीजीपीएससी भर्ती नियमों में संशोधन कर परिवार की परिभाषा से “भतीजा” शब्द हटाया गया था। एजेंसी का आरोप है कि इस बदलाव से टामन सिंह सोनवानी के रिश्तेदारों के चयन का रास्ता आसान हुआ।

जांच एजेंसी का यह भी दावा है कि कथित अपराध से अर्जित राशि का एक हिस्सा नकद में लिया गया, जबकि शेष रकम को विभिन्न बैंकिंग लेन-देन के माध्यम से लेयरिंग कर प्रवाहित किया गया। ईडी के मुताबिक, धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा 50 के तहत दर्ज बयान के दौरान टामन सिंह सोनवानी ने पूछताछ में असहयोगपूर्ण रवैया अपनाया, टालमटोल वाले जवाब दिए और कई महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाया।

ये खबर भी पढ़ें…
दुर्ग में कांग्रेस नेता की चाकू मारकर हत्या, लूट के बाद फरार हुए बदमाश
दुर्ग में कांग्रेस नेता की चाकू मारकर हत्या, लूट के बाद फरार हुए बदमाश
दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार देर रात कांग्रेस नेता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.