बिलासपुर। सरकंडा थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने ब्लैकमेलिंग, जान से मारने की धमकी और करोड़ों की संपत्ति हड़पने जैसे गंभीर मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक परिवार को डराकर करीब 14.50 लाख रुपये नकद और लगभग 450 ग्राम सोने के जेवर हड़प लिए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 हजार रुपये नकद, सोने जैसी पीली धातु की दो अंगूठियां, एक चेन, मोबाइल फोन तथा अपराध की रकम से खरीदी गई एक एक्टिवा जब्त की है। मामले के दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक, राजीव विहार निवासी प्रार्थी ने थाना सरकंडा में शिकायत दर्ज कराई थी। अस्वस्थ होने के कारण उन्होंने घरेलू कार्यों, बैंकिंग लेन-देन और लॉकर की जिम्मेदारी अपनी नातिन को सौंप रखी थी। इसी दौरान जनवरी 2025 से आयुष यादव और उसके साथियों ने नातिन को परिवार के सदस्यों और छोटे बच्चों की हत्या कराने तथा सड़क दुर्घटना में जान से मरवाने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने की पहल, ऑटो-ई-रिक्शा पर लगेगा स्मार्ट बारकोड
यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने की पहल, ऑटो-ई-रिक्शा पर लगेगा स्मार्ट बारकोड
बिलासपुर शहर में संचालित हजारों पेट्रोल, डीजल ऑटो और ई-रिक्शा अब डिजिटल पहचान प्रणाली से जुड़ने जा रहे हैं। यात्रियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपियों ने भय का माहौल बनाकर एसबीआई और सहकारी बैंक खातों से एटीएम तथा फोन-पे के माध्यम से किश्तों में कुल 14.50 लाख रुपये अपने कब्जे में करा लिए। इतना ही नहीं, उन्होंने नातिन को आरआर रिसॉर्ट के पास बुलाकर घर के लॉकर में रखे करीब 450 ग्राम सोने के आभूषण भी ले लिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं फरार आरोपी प्रियम शर्मा और शौर्य करोलिया की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
नियुक्ति में देरी का खामियाजा हजारों छात्रों को, उच्च शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
नियुक्ति में देरी का खामियाजा हजारों छात्रों को, उच्च शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
बिलासपुर। प्रदेश के 343 शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति में हो रही देरी से अध्ययन-अध्यापन व्यवस्था गंभीर रूप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.