कोरबा। सावन माह के बीच कोरबा के पथरीपारा इलाके में रविवार को एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जिसने पूरे मोहल्ले को हैरान कर दिया। एक जहरीला कोबरा पहले घर के बाहर रखे पिंजरे में घुसा और पालतू तोते को डसकर मार डाला। इसके बाद वह सीधे घर के पूजा कक्ष में पहुंच गया और भगवान की मूर्तियों के बीच फन फैलाकर कुंडली मारकर बैठ गया। यह दृश्य देखकर परिवार के लोग घबरा गए, वहीं आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।

जानकारी के अनुसार, पथरीपारा निवासी छोटू कुमार के घर के बाहर रखे पिंजरे से दोपहर के समय तोते की तेज चीख सुनाई दी। परिजन बाहर पहुंचे तो देखा कि एक बड़ा कोबरा पिंजरे के अंदर मौजूद है। कोबरा के डसने से पालतू तोते की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद सांप पिंजरे से निकलकर घर के भीतर चला गया और पूजा कक्ष में प्रवेश कर भगवान की मूर्तियों के बीच बैठ गया।

ये खबर भी पढ़ें…
महाविद्यालयों में पढ़ाई शुरू, अतिथि व्याख्याता अब भी बाहर; पुनर्नियुक्ति और 65 वर्ष तक सेवा सुरक्षा की मांग तेज
महाविद्यालयों में पढ़ाई शुरू, अतिथि व्याख्याता अब भी बाहर; पुनर्नियुक्ति और 65 वर्ष तक सेवा सुरक्षा की मांग तेज
रायपुर। अतिथि व्याख्याता नियमितीकरण संघ, रायपुर संभाग ने छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत अतिथि व्याख्याताओं की तत्काल पुनर्नियुक्ति की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सावन माह और नाग पंचमी का समय होने के कारण कई लोगों ने इस घटना को आस्था से जोड़कर देखा। किसी ने भी सांप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं की। कुछ लोगों ने पूजा-अर्चना भी शुरू कर दी, जिससे कुछ समय के लिए घर का पूजा कक्ष श्रद्धालुओं का केंद्र बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसाइटी (RCRS) के अध्यक्ष अविनाश यादव अपनी टीम के सदस्य मानस के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक कोबरा पूजा कक्ष से निकलकर दूसरे कमरे में छिप गया था।

रेस्क्यू टीम ने पूरे घर की सावधानीपूर्वक तलाशी लेकर सुरक्षित तरीके से कोबरा को पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान न तो किसी व्यक्ति को चोट आई और न ही सांप को कोई नुकसान पहुंचा। बाद में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया। रेस्क्यू के बाद परिवार और मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली।

ये खबर भी पढ़ें…
सोमवार का राशिफल: कई राशियों के लिए तरक्की के संकेत, नौकरी और कारोबार में मिल सकती है सफलता
सोमवार का राशिफल: कई राशियों के लिए तरक्की के संकेत, नौकरी और कारोबार में मिल सकती है सफलता
सोमवार, 3 अगस्त का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। मेष और वृश्चिक राशि के जातकों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.