रायपुर। अतिथि व्याख्याता नियमितीकरण संघ, रायपुर संभाग ने छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत अतिथि व्याख्याताओं की तत्काल पुनर्नियुक्ति की मांग करते हुए सरकार से लंबित वित्तीय स्वीकृति शीघ्र जारी करने का आग्रह किया है। संघ ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 में महाविद्यालयों में पढ़ाई शुरू होने के बावजूद अब तक अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति नहीं हो सकी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
आज का राशिफल – 1 अगस्त 2026, शनिवार
आज का राशिफल – 1 अगस्त 2026, शनिवार
मेष (Aries): आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं। नौकरी और व्यापार में नई संभावनाएं मिल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक अगस्त तक नियुक्ति नहीं होने पर जताई चिंता

 

संघ ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि शासन द्वारा निर्धारित शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार 1 जुलाई से महाविद्यालयों में नियमित अध्ययन कार्य प्रारंभ हो चुका है, लेकिन 1 अगस्त तक भी अतिथि व्याख्याताओं की पुनर्नियुक्ति नहीं हुई है। इससे महाविद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
राशिफल 2 अगस्त 2026: मेष-वृष को मिलेगा लाभ, मिथुन-कर्क के लिए शुभ रहेगा दिन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
राशिफल 2 अगस्त 2026: मेष-वृष को मिलेगा लाभ, मिथुन-कर्क के लिए शुभ रहेगा दिन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
राशिफल 2 अगस्त 2026: ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। आज मेष, वृष,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एकमुश्त मानदेय और स्थायी व्यवस्था की मांग

 

अतिथि व्याख्याताओं ने सरकार से मांग की है कि उन्हें एकमुश्त मासिक मानदेय दिया जाए तथा भविष्य में प्रत्येक शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले पुनर्नियुक्ति और वित्तीय स्वीकृति की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी करने की स्थायी व्यवस्था बनाई जाए। संघ का कहना है कि हर वर्ष नियुक्ति में देरी होने से शिक्षकों और छात्रों दोनों को परेशानी होती है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
सावन में नाग की दस्तक: पहले पालतू तोते को डसा, फिर पूजा कक्ष में बैठा, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
सावन में नाग की दस्तक: पहले पालतू तोते को डसा, फिर पूजा कक्ष में बैठा, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
कोरबा। सावन माह के बीच कोरबा के पथरीपारा इलाके में रविवार को एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जिसने पूरे मोहल्ले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

65 वर्ष तक सेवा सुरक्षा का प्रस्ताव

 

संघ ने अतिथि व्याख्याता नियमों में संशोधन कर दीर्घकालीन सेवा सुरक्षा प्रदान करने की मांग भी उठाई है। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि भविष्य में नियमित भर्ती हो जाती है, तब भी वर्षों से कार्यरत अतिथि व्याख्याताओं को 65 वर्ष की आयु तक उसी महाविद्यालय में सेवा जारी रखने का अधिकार दिया जाए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
सोमवार का राशिफल: कई राशियों के लिए तरक्की के संकेत, नौकरी और कारोबार में मिल सकती है सफलता
सोमवार का राशिफल: कई राशियों के लिए तरक्की के संकेत, नौकरी और कारोबार में मिल सकती है सफलता
सोमवार, 3 अगस्त का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। मेष और वृश्चिक राशि के जातकों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संघ ने यह भी मांग की है कि जिस पद पर कोई अतिथि व्याख्याता कार्यरत है, उसे उसकी 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक भरा हुआ माना जाए, ताकि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों की आजीविका और अनुभव दोनों सुरक्षित रह सकें। अतिथि व्याख्याता नियमितीकरण संघ ने सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर उच्च शिक्षा संस्थानों में शैक्षणिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की अपील की है।