रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव इस बार केवल संगठन का नया चेहरा चुनने का मामला नहीं रह गया है। यह चुनाव कांग्रेस के भीतर उभर रहे राजनीतिक समीकरणों, गुटीय संतुलन और वरिष्ठ नेताओं की प्रभाव क्षमता की परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है। भारतीय युवा कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 17 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है, लेकिन संगठन और राजनीतिक गलियारों में मुख्य मुकाबला आरंग के सत्येंद्र चेलक और बलौदाबाजार के पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे के बीच माना जा रहा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट के 11 बड़े फैसले: उद्योगों को बड़ी राहत, किराया कानून में बदलाव, NRDA OTS, निजी विश्वविद्यालय और GST संशोधन को मंजूरी
साय कैबिनेट के 11 बड़े फैसले: उद्योगों को बड़ी राहत, किराया कानून में बदलाव, NRDA OTS, निजी विश्वविद्यालय और GST संशोधन को मंजूरी
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजनीतिक समर्थन ने बढ़ाई चुनाव की अहमियत

 

सूत्रों के अनुसार सत्येंद्र चेलक को विधायक उमेश पटेल का समर्थन प्राप्त है, जबकि शैलेंद्र बंजारे के पक्ष में विधायक देवेंद्र यादव सक्रिय बताए जा रहे हैं। इसी कारण यह चुनाव दो युवा नेताओं के बीच मुकाबले से आगे बढ़कर उनके पीछे खड़े राजनीतिक चेहरों की प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
CG में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: अब देर से बिल जमा करने पर पूरे महीने का नहीं, सिर्फ जितने दिन की देरी उतना ही लगेगा सरचार्ज
CG में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: अब देर से बिल जमा करने पर पूरे महीने का नहीं, सिर्फ जितने दिन की देरी उतना ही लगेगा सरचार्ज
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब बिजली बिल नियत तिथि के बाद जमा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजनीतिक चर्चाओं में यह भी कहा जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चेलक समर्थक खेमे के साथ हैं, जबकि बंजारे को प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेताओं का समर्थन मिल रहा है। इनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के समर्थकों के नाम भी चर्चा में हैं। ऐसे में परिणाम कांग्रेस के भीतर किस धड़े की पकड़ मजबूत है, इसका संकेत भी देगा।

 

16 लाख युवाओं पर टिकी चुनावी रणनीति

 

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर में हनीट्रैप का आरोप: कारोबारी से दोस्ती, नशीली सिगरेट पिलाटर ब्लैकमेल का मामला, दो युवतियां गिरफ्तार
रायपुर में हनीट्रैप का आरोप: कारोबारी से दोस्ती, नशीली सिगरेट पिलाटर ब्लैकमेल का मामला, दो युवतियां गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर में कथित हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने कारोबारी की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

युवा कांग्रेस चुनाव में प्रदेशभर के लगभग 16 लाख युवाओं के शामिल होने का अनुमान है। अब सभी उम्मीदवार सदस्यता अभियान में जुटेंगे और अधिक सदस्य बनाने की क्षमता ही चुनावी समीकरण तय करेगी। सदस्यता शुल्क का खर्च उम्मीदवारों को स्वयं वहन करना पड़ता है, इसलिए राजनीतिक समर्थन के साथ आर्थिक संसाधन भी निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

 

कांग्रेस के जानकारों का मानना है कि मैदान में मौजूद 17 उम्मीदवारों में ऐसा कोई चेहरा नहीं है जिसकी पूरे प्रदेश में अपने दम पर निर्णायक पकड़ हो। इसलिए वरिष्ठ नेताओं का समर्थन चुनाव की दिशा तय करने वाला प्रमुख कारक बन सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
पीसीसी अध्यक्ष पर आलाकमान की चुप्पी से कांग्रेस में सियासी भूचाल, नेतृत्व को लेकर बढ़ी बेचैनी
पीसीसी अध्यक्ष पर आलाकमान की चुप्पी से कांग्रेस में सियासी भूचाल, नेतृत्व को लेकर बढ़ी बेचैनी
पी. कुमार । रायपुर/ छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा विवाद अब केवल नेतृत्व परिवर्तन की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

कई पदों के लिए भी होगा चुनाव

 

प्रदेश अध्यक्ष के अलावा 16 प्रदेश उपाध्यक्ष, 53 प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष सहित कई पदों पर भी चुनाव होना है। मतदान प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है।

 

आदित्य भगत का नामांकन निरस्त

 

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के बेटे आदित्य भगत का नामांकन आयु सीमा पूरी नहीं होने के कारण निरस्त कर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कुल 19 नामांकन दाखिल हुए थे। भारतीय युवा कांग्रेस के नियमों के अनुसार 28 मई 1990 के बाद जन्मे उम्मीदवार ही चुनाव लड़ सकते हैं। इसी आधार पर उनका नामांकन खारिज किया गया।

 

प्रदेश अध्यक्ष पद के 17 उम्मीदवार

 

सत्येंद्र चेलक, शैलेंद्र बंजारे, विनोद कश्यप (भक्कू), भावेंद्र गंगोत्री, दीक्षा पांडे, जसमीत शर्मा (सोनू शर्मा), कपिल कांत नाग, मानव देशमुख, मृदुला भास्कर, परमीत बग्गा (हनी बग्गा), प्रशांत बोकड़े, प्रीतिका विश्वकर्मा, प्रीति वैष्णव, सागर बाघमारे, सजल चंद्राकर, शालिनी रामटेके और सोनिका पोर्ते शामिल है।