नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर से भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के बीच कथित फोन पर हुई बातचीत का मामला अब लोकसभा तक पहुंच गया है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर स्वास्थ्य सचिव पर सांसद के विशेषाधिकार के हनन का आरोप लगाया है।

बृजमोहन अग्रवाल का दावा है कि फोन पर बातचीत के दौरान स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने उनसे कथित रूप से “जो करना है कर लो” कहते हुए असम्मानजनक व्यवहार किया। उनका आरोप है कि एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार न केवल संसदीय गरिमा के विपरीत है, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की भावना के भी खिलाफ है।

ये खबर भी पढ़ें…
श्रीमंत बोले- 67 मेडल दिलाए, नौकरी नहीं मिली तो नीलाम करूंगा: एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर का दर्द; मां ने मंगलसूत्र गिरवी रखकर उठाया खेल का खर्च
श्रीमंत बोले- 67 मेडल दिलाए, नौकरी नहीं मिली तो नीलाम करूंगा: एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर का दर्द; मां ने मंगलसूत्र गिरवी रखकर उठाया खेल का खर्च
भोपाल। देश के लिए 67 मेडल जीत चुके एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर श्रीमंत आज अपनी उपलब्धियों के बावजूद नौकरी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की गंभीरता को देखते हुए लोकसभा सचिवालय ने प्रारंभिक संज्ञान लिया है। सचिवालय ने कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय से पूरे घटनाक्रम पर हिंदी और अंग्रेजी में विस्तृत तथ्यात्मक रिपोर्ट (फैक्चुअल नोट) मांगी है, ताकि इसे लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके और आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जा सके।

इस विवाद पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी बृजमोहन अग्रवाल के समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि यदि किसी प्रशासनिक अधिकारी का व्यवहार किसी सांसद के साथ इस प्रकार हो सकता है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों के सम्मान से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही तय करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
वाराणसी। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पिस्टल की जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.