दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार देर रात कांग्रेस नेता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब बाइक सवार चार बदमाशों ने लूट की नीयत से उन्हें रास्ते में रोक लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद बदमाश करीब 4 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। बाइक पर उनके साथ मौजूद दो युवकों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

घटना जेवरा सिरसा पुलिस चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, मृतक प्रकाश सिंह कश्यप ग्राम तुमाकला के निवासी थे। वे गांव के पंच होने के साथ-साथ कांग्रेस के धमधा मंडल के कोषाध्यक्ष भी थे। उनकी पत्नी वर्तमान में गांव की सरपंच हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
श्रीमंत बोले- 67 मेडल दिलाए, नौकरी नहीं मिली तो नीलाम करूंगा: एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर का दर्द; मां ने मंगलसूत्र गिरवी रखकर उठाया खेल का खर्च
श्रीमंत बोले- 67 मेडल दिलाए, नौकरी नहीं मिली तो नीलाम करूंगा: एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर का दर्द; मां ने मंगलसूत्र गिरवी रखकर उठाया खेल का खर्च
भोपाल। देश के लिए 67 मेडल जीत चुके एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर श्रीमंत आज अपनी उपलब्धियों के बावजूद नौकरी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में हत्या और लूट का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

इधर, घटना से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। कार्यकर्ताओं ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की।

ये खबर भी पढ़ें…
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
वाराणसी। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पिस्टल की जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.