भिलाई। शहर के सुपेला थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ सरेआम छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। चाय की टपरी पर दोस्तों के साथ बैठी छात्रा के पास पहुंचे एक युवक ने अचानक उसका गला पकड़ लिया और जबरन गाल पर किस कर दिया। छात्रा ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान वह कुर्सी से नीचे गिर गई। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा की सहेली के साथ भी मारपीट कर दी। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता मूल रूप से बालोद जिले की रहने वाली है और स्मृति नगर में रहकर पढ़ाई करती है। उसने शिकायत में बताया कि 31 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे वह अपनी सहेली और अन्य दोस्तों के साथ मॉडल टाउन स्थित शनि मंदिर के पास एक चाय की टपरी पर बैठी थी। इसी दौरान हेमंत छत्री नाम का युवक वहां पहुंचा और अचानक दोनों हाथों से उसका गला पकड़कर जबरदस्ती उसके बाएं गाल पर किस कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने की पहल, ऑटो-ई-रिक्शा पर लगेगा स्मार्ट बारकोड
यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने की पहल, ऑटो-ई-रिक्शा पर लगेगा स्मार्ट बारकोड
बिलासपुर शहर में संचालित हजारों पेट्रोल, डीजल ऑटो और ई-रिक्शा अब डिजिटल पहचान प्रणाली से जुड़ने जा रहे हैं। यात्रियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छात्रा ने आरोपी का विरोध करते हुए खुद को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन धक्का-मुक्की के दौरान वह कुर्सी से नीचे गिर गई। शोर सुनकर जब उसके दोस्त और सहेली बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपी ने सहेली के साथ भी हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी। इस हमले में उसके सिर और नाक पर चोट आई।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका फुटेज भी सामने आया है।

पीड़िता की शिकायत पर स्मृति नगर चौकी पुलिस ने हेमंत छत्री के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
नियुक्ति में देरी का खामियाजा हजारों छात्रों को, उच्च शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
नियुक्ति में देरी का खामियाजा हजारों छात्रों को, उच्च शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
बिलासपुर। प्रदेश के 343 शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति में हो रही देरी से अध्ययन-अध्यापन व्यवस्था गंभीर रूप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पीड़ित छात्रा की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।