तिल्दा, 20 जून। रायपुर जिले के तिल्दा क्षेत्र में 10वीं कक्षा के एक छात्र की चाकू मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी छात्र के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो शुक्रवार को हिंसक झड़प में बदल गया।

जानकारी के अनुसार, सासाहोली गांव निवासी 16 वर्षीय अमन यादव और उसके सहपाठी के बीच बोर्ड परीक्षा के दौरान हुई कहासुनी को लेकर मनमुटाव था। आरोप है कि परीक्षा के समय अमन ने आरोपी छात्र को "मोटा" कह दिया था, जिसके बाद दोनों के संबंधों में तनाव बना हुआ था।
शुक्रवार को दोनों छात्रों के बीच फिर विवाद हुआ और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान अमन यादव ने चाकू निकाल लिया। आरोप है कि दूसरे छात्र ने चाकू छीनकर अमन पर ही हमला कर दिया। आरोपी ने अमन के सीने और गर्दन पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल छात्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में आरोपी छात्र भी घायल हुआ है और अस्पताल में उसका उपचार जारी है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही तिल्दा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूलों की बदहाल व्यवस्था पर छात्रों का प्रदर्शन, कहीं शिक्षक की कमी तो कहीं प्रिंसिपल-वार्डन पर आरोप
स्कूलों की बदहाल व्यवस्था पर छात्रों का प्रदर्शन, कहीं शिक्षक की कमी तो कहीं प्रिंसिपल-वार्डन पर आरोप
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों की बदहाल व्यवस्था और शिक्षकों की कमी को लेकर छात्र-छात्राओं का आक्रोश लगातार सामने आ रहा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.