बिलासपुर। 23 अगस्त 2026। तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत समडील में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों की घोंघा नदी में डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चे स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में घोंघा नदी पर बने एनीकट को पार करते समय अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और तीनों बच्चे उसकी चपेट में आकर बह गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों और पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की। करीब पांच घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद एक बच्चे का शव बरामद हुआ, जबकि रविवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने दोनों अन्य बच्चों के शव भी नदी से निकाल लिए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। रविवार को गमगीन माहौल में तीनों बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया।

तीनों बच्चे आपस में चचेरे भाई-बहन

डीएसपी नुपूर उपाध्याय के अनुसार, मृतकों की पहचान ग्राम समडील निवासी अनमोल जायसवाल (पिता भुनेश्वर जायसवाल), सिद्धी जायसवाल (पिता भुनेश्वर जायसवाल) और रिद्धी जायसवाल (पिता विजय जायसवाल) के रूप में हुई है। तीनों आपस में चचेरे भाई-बहन थे। वे पास के गांव नवापारा स्थित डीपी विप्र स्कूल में पढ़ते थे।

ये खबर भी पढ़ें…
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
रायपुर, 7 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शनिवार को तीनों अन्य बच्चों के साथ स्कूल गए थे। छुट्टी होने के बाद वे पैदल अपने घर लौट रहे थे। घर पहुंचने के लिए उन्हें घोंघा नदी पर बने एनीकट को पार करना पड़ता था। ग्रामीणों के मुताबिक, एनीकट के ऊपर से पानी का बहाव सामान्य नजर आ रहा था, लेकिन अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और पानी का बहाव तेज हो गया।

अचानक बढ़े बहाव में संभल नहीं पाए बच्चे

तेज बहाव आने के बाद बच्चे खुद को संभाल नहीं सके और पानी में बह गए। बच्चों के नदी में बहने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल अपने स्तर पर तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कराया गया। पुलिस और ग्रामीणों ने नदी के आसपास काफी दूर तक बच्चों की तलाश की। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद रिद्धी जायसवाल का शव बरामद कर लिया गया। वहीं, देर रात तक अनमोल और सिद्धी का पता नहीं चल सका।

ये खबर भी पढ़ें…
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
रायपुर, 7 सितंबर 2026/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसडीआरएफ ने सुबह निकाले दोनों शव

दो बच्चों के लापता होने की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने नदी में व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। रविवार सुबह एसडीआरएफ ने अनमोल और सिद्धी के शव भी नदी से बरामद कर लिए। इसके बाद तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया और उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।

एक ही परिवार से उठी तीन अर्थियां

इस हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। जिस घर में शनिवार तक बच्चों की चहल-पहल थी, वहां रविवार को मातम पसरा रहा। एक ही परिवार से तीन मासूम बच्चों की अर्थियां उठीं तो हर आंख नम हो गई। गमगीन माहौल में तीनों बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है।

ये खबर भी पढ़ें…
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
कोरबा। मोबाइल पर रील और सीरियल देखने की आदत किस तरह खतरनाक साबित हो सकती है, इसका मामला कोरबा जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.