भुवनेश्वर। ईस्ट कोस्ट रेलवे के खोरधा रोड मंडल के पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 के उन्नयन का काम किया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक पुरी आने-जाने वाली कुछ ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को पुरी के बजाय मालतीपाटपुर स्टेशन पर समाप्त करने और वहीं से रवाना करने का निर्णय लिया है।

मालतीपाटपुर पर समाप्त होंगी ये ट्रेनें

निर्धारित अवधि में निम्न ट्रेनें पुरी स्टेशन तक नहीं जाएंगी और मालतीपाटपुर स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेंगी—

ये खबर भी पढ़ें…
क्या अगले 10 साल में AI बदल देगा चिकित्सा विज्ञान की तस्वीर? गंभीर बीमारियों पर बढ़ी उम्मीद
क्या अगले 10 साल में AI बदल देगा चिकित्सा विज्ञान की तस्वीर? गंभीर बीमारियों पर बढ़ी उम्मीद
AI in Medicine: भारत जैसे देश में महंगे होते इलाज के बीच बहुत से लोग अस्पताल जाने के बजाय खुद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

12145 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस: 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक

20917 इंदौर-पुरी एक्सप्रेस: 26 अगस्त से 14 अक्टूबर तक

22909 वलसाड़-पुरी एक्सप्रेस: 29 अगस्त से 17 अक्टूबर तक

ये खबर भी पढ़ें…
सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरें निकलीं अफवाह, जानिए क्या है सच्चाई
सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरें निकलीं अफवाह, जानिए क्या है सच्चाई
सोशल मीडिया पर इन दिनों सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और सनी देओल के बेटे राजवीर देओल की शादी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

20471 श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस: 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक

22973 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस: 28 अगस्त से 16 अक्टूबर तक

12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस: 30 अगस्त से 18 अक्टूबर तक

ये खबर भी पढ़ें…
SSP की पार्टी में DIG से भिड़ंत, हाथापाई में अक्षत गर्ग घायल; विवाद की वजह अब तक अज्ञात
SSP की पार्टी में DIG से भिड़ंत, हाथापाई में अक्षत गर्ग घायल; विवाद की वजह अब तक अज्ञात
असम के कोकराझार में आयोजित एक पार्टी के दौरान दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मालतीपाटपुर से वापस रवाना होंगी ट्रेनें

पुरी से चलने वाली संबंधित ट्रेनों को भी इस अवधि में मालतीपाटपुर स्टेशन से ही रवाना किया जाएगा। इनके निर्धारित समय इस प्रकार हैं—

12146 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस: 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक, रात 9:50 बजे

20918 पुरी-इंदौर एक्सप्रेस: 27 अगस्त से 15 अक्टूबर तक, रात 12:40 बजे

ये खबर भी पढ़ें…
कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, 11 हजार करोड़ से उपकरण विनिर्माण को बढ़ावा
कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, 11 हजार करोड़ से उपकरण विनिर्माण को बढ़ावा
नई दिल्ली। एजेंसी। केंद्र सरकार ने देश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने और रोजगार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

22910 पुरी-वलसाड़ एक्सप्रेस: 30 अगस्त से 18 अक्टूबर तक, रात 12:40 बजे

20472 पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस: 26 अगस्त से 14 अक्टूबर तक, सुबह 6:50 बजे

22974 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस: 29 अगस्त से 17 अक्टूबर तक, सुबह 11:25 बजे

12994 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस: 31 अगस्त से 19 अक्टूबर तक, शाम 7:55 बजे

यात्रा से पहले जरूर जांचें ट्रेन की जानकारी

प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य के कारण संबंधित ट्रेनों का संचालन निर्धारित अवधि में पुरी स्टेशन तक प्रभावित रहेगा। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के प्रस्थान स्टेशन, समय और संचालन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक सूचना से जरूर जांच लें, ताकि स्टेशन बदलने के कारण किसी तरह की परेशानी न हो।