रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों की बदहाल व्यवस्था और शिक्षकों की कमी को लेकर छात्र-छात्राओं का आक्रोश लगातार सामने आ रहा है। पिछले एक महीने में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बच्चों ने पढ़ाई छोड़कर धरना दिया, स्कूलों के गेट बंद किए और अपनी मांगों को लेकर नेशनल हाईवे तक पर चक्काजाम किया। कई जगह अभिभावक भी बच्चों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए और अधिकारियों से समस्याओं के समाधान की मांग की।

कहीं शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित होने की शिकायत है, तो कहीं प्राचार्य और छात्रावास अधीक्षकों पर दुर्व्यवहार के आरोप लगे हैं। कुछ स्कूलों में खराब सड़क, हॉस्टल में घटिया भोजन और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर भी छात्र-छात्राओं ने विरोध जताया। शिकायतें सामने आने के बाद कई मामलों में प्रशासन ने जांच शुरू की है, जबकि कुछ स्थानों पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
रायपुर, 7 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोरबा में दो बार प्रदर्शन के बाद फिर चक्काजाम

कोरबा के छुरी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्र अपनी समस्याओं को लेकर अब तक दो बार प्रदर्शन कर चुके हैं। 13 अगस्त को छात्रों ने एक बार फिर पढ़ाई छोड़कर छुरी पंचायत के सामने कोरबा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर धरना दिया और चक्काजाम कर दिया। छात्रों के सड़क पर बैठने से मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हुआ।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों की प्रमुख मांग विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरसद अहमद अली और छात्रावास अधीक्षक को हटाने की थी। छात्रों का आरोप है कि स्कूल और हॉस्टल से जुड़ी समस्याओं की शिकायत करने पर प्राचार्य उन्हें डांटते हैं। इसके अलावा छात्रावास में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी बच्चों ने नाराजगी जताई है।

छात्रों ने हॉस्टल में मूलभूत सुविधाओं की कमी का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ, जिसके कारण उन्हें सड़क पर उतरकर विरोध करना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
रायपुर, 7 सितंबर 2026/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। अब छात्रों और अभिभावकों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है। उनका कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से हो और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के साथ स्कूल व छात्रावास की व्यवस्थाओं में भी सुधार किया जाए।

लगातार सामने आ रहे विरोध के मामले

प्रदेश में स्कूलों से जुड़ी समस्याओं को लेकर बच्चों के प्रदर्शन की बढ़ती घटनाओं ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। छात्रों का सड़क पर उतरना इस बात का संकेत है कि कई स्थानों पर उनकी शिकायतों का समय पर समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में प्रशासन के सामने न केवल शिकायतों की जांच करने, बल्कि स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता, भोजन, अनुशासन और मूलभूत सुविधाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की चुनौती है।

ये खबर भी पढ़ें…
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
कोरबा। मोबाइल पर रील और सीरियल देखने की आदत किस तरह खतरनाक साबित हो सकती है, इसका मामला कोरबा जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.