प्रतापपुर (सूरजपुर), 20 जून। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बैकोना गांव के पास शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच हुआ। मृतकों की पहचान बैकोना निवासी रूपचंद (20), रविंद्र पैंकरा (19) और ओम प्रकाश (18) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बैकोना से प्रतापपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बैकोना से कुछ दूरी पहले डायल-112 की टीम एक ट्रक को रोककर उसकी जांच कर रही थी। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से जा भिड़ी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। युवकों की मौत से नाराज लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का होगा शुभारंभ
नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का होगा शुभारंभ
रायपुर, 24 अगस्त 2026/ नवा रायपुर अटल नगर में आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.