मनेन्द्रगढ़। जिले के खोंगापानी नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार सुबह तालाब में नहाने गए चार बच्चों में से एक की डूबने से मौत हो गई। हादसे के दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक ने अपनी जान जोखिम में डालकर तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि चौथा बच्चा गहरे पानी में चला गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कई घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे का शव तालाब के गहरे हिस्से से बरामद किया।

नहाते समय गहरे पानी में गया बच्चा

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह चार बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी की ओर चले गए और अचानक डूबने लगे। बच्चों को मुश्किल में देखकर वहां से गुजर रहे एक युवक ने तत्काल तालाब में छलांग लगा दी और तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, चौथा बच्चा गहरे पानी में चला गया और उसका पता नहीं चल सका।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में STF का बड़ा ऑपरेशन: सिरगिट्टी से 23 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में
बिलासपुर में STF का बड़ा ऑपरेशन: सिरगिट्टी से 23 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में
बिलासपुर। अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और दस्तावेजों के सत्यापन को लेकर बिलासपुर पुलिस ने बड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद खोंगापानी चौकी पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तालाब में तलाशी अभियान शुरू किया।

गहरे पानी से मिला बच्चे का शव

रेस्क्यू टीम ने काफी देर तक तालाब के गहरे हिस्से में तलाश की। मशक्कत के बाद टीम ने बच्चे का शव बरामद कर लिया। मृतक की पहचान वार्ड क्रमांक-3 खोंगापानी निवासी 12 वर्षीय मोहम्मद जिकरान, पिता मोहम्मद एजाज के रूप में हुई है।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
दिन की ED रिमांड खत्म, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
दिन की ED रिमांड खत्म, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
रायपुर। DMF और CGPSC घोटाले से जुड़े मामलों में गिरफ्तार दो आरोपियों की पांच दिन की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तालाब की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हादसे के बाद खोंगापानी नगर पंचायत क्षेत्र में पानी की व्यवस्था और तालाबों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत के कई वार्डों में पर्याप्त पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग दैनिक उपयोग और नहाने के लिए तालाबों पर निर्भर हैं।

लोगों के मुताबिक जिस तालाब को मछली पालन के लिए महिला समूह को दिया गया है, वहां आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए। इसके बावजूद तालाब के गहरे और खतरनाक हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था का अभाव बताया जा रहा है।

चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा घेरा लगाने की मांग

स्थानीय लोगों ने तालाब में गहरे स्थानों को चिन्हित करने, चेतावनी बोर्ड लगाने और सुरक्षा घेरा बनाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि तालाब के खतरनाक हिस्सों की पहचान कर वहां पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए होते तो हादसे की आशंका को काफी हद तक कम किया जा सकता था।

ये खबर भी पढ़ें…
थमा मानसून, निकली धूप; अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
थमा मानसून, निकली धूप; अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
बिलासपुर। लंबे समय तक सक्रिय रहे मानसून के बाद अब बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है। न्यायधानी बिलासपुर और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से तालाबों की सुरक्षा व्यवस्था की तत्काल समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।